Let’s travel together.

सांवेर के ईमलीखेड़ा में बनने वाले बिजली ग्रिड का आज मंत्री सिलावट करेंगे भूमिपूजन

137

इंदौर: जिले के कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली वितरण क्षमता में बढ़ोत्तरी के लिए 33/11 केवी के ग्रिड बनाए जाएंगे। इंदौर ग्रामीण वृत्त के तहत कुल 9 ग्रिडों का भूमिपूजन, शिलान्यास फरवरी माह में किया जाएगा। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट शनिवार को सांवेर क्षेत्र के ईमलीखेड़ा में सवा तीन करोड़ की लागत से तैयार होने वाले ग्रिड के लिए दोपहर 3 बजे भूमिपूजन करेंगे। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के इंदौर ग्रामीण वृत्त के अधीक्षण यंत्री डॉ. डीएन शर्मा ने बताया कि बिजली सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। सांवेर क्षेत्र के ईमलीखेड़ा में सवा तीन करोड़ से 33/11 केवी ग्रिड तैयार होना है। इसके लिए भूमिपूजन, शिलान्यास शनिवार दोपहर 3 बजे मंत्री सिलावट और अन्य जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगा। इस ग्रिड से करीब आठ हजार बिजली उपभोक्ताओं और करीब पच्चीस हजार आबादी लाभान्वित होगी। पहले की तुलना में ज्यादा गुणवत्ता से बिजली मिलेगी।

यहां भी तैयार होंगे ग्रिड

सांवेर के इमलीखेड़ा की तरह ही राजोदा, गंगाडेम पिवड़ाय, बड़ियाकीमा, लिम्बोदा गिरी और महू ग्रामीण के अधीन धामनोद-महेश्वर रोड, गुलझेरा, दतोदा, गवली पलासिया में भी 33/11 केवी के नए ग्रिड तैयार होंगे। प्रत्येक ग्रिड दो से तीन करोड़ की लागत से बनेंगे। इससे बिजली वितरण क्षमता बढ़ेगी, घरेलू, किसान और अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |     ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी     |     सांदीपनि स्कूल के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का दौरा ,बोधि वृक्ष, भवनों एवं परिसर को देखा      |     बिना अनुमति जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस ने लगाए आपत्तिजनक नारे,कार्यवाही की मांग     |     बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- ‘सरकार में आते ही करेंगे मदद’     |     लोकायुक्त के रडार पर ग्वालियर-चंबल का नगरीय प्रशासन, 54 पन्नों की शिकायत से मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811