Let’s travel together.

फिनाले से ठीक पहले बिग बॉस ने दिया 440 वोल्ट का झटका

95

बिग बॉस 16 के फिनाले में बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में जब जल्द ही दिनों में शो को अपना विनर मिलने वाला है, टॉप 2 में कौन होगा इसके कयास लगने तेज हो गए हैं। ग्रैंड फिनाले से पहले घर में पहुंची मीडिया ने कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल किए। सवाल जवाब के दौरान कुछ कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा निशाने पर रहे, माना जा रहा कि इनमें से ही कोई एक शो का विनर बनने वाला है।12 फरवरी को बिग बॉस 16 का फिनाले होने वाला है। इससे पहले मीडिया वालों ने घर के अंदर जाकर कंटेस्टेंट को ग्रिल किया। इस सेशन में सबसे ज्यादा निशाने पर रहे शालीन, प्रियंका और अर्चना। मीडिया ने शिव और स्टैन से भी सवाल किए, लेकिन वो इतने इंटेंस नहीं थे।

शालीन और प्रियंका ने इन सवालों को सही हैंडल किया और पूरी तरह से अपना पक्ष रखा। वहीं, एमसी स्टेन पर भी मीडिया वालों की नजर थी और रैपर ने भी शानदार अंदाज में सवालों को हैंडल किया।हालांकि शिव ठाकरे को मीडिया वालों ने ज्यादातर टाइम इग्नोर ही किया। साफ लग रहा था कि मीडिया के लिए टॉप 2 में एमसी स्टैन और प्रियंका चाहर चौधरी ही है। वैसे, ज्यादातर रिपोर्ट्स में ये ही बताया जा रहा है कि प्रियंका और शिव के बीच फिनाले की टक्कर होने वाली है। इन दोनों में से ही कोई ट्रॉफी का दावेदारी बनने वाला है। घर में मंडली वर्सेस नॉन मंडली साफ नजर आ रही है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जनविश्वास अभियान के बीच सहकारी समिति पहुंचे आयुक्त दीपक सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा     |     आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811