Let’s travel together.

होली के दूसरे दिन मप्र के सीहोर में ही निकलता है भव्य जुलूस

0 367

अनुराग शर्मा सीहोर

रंगों के पांच दिवसीय पर्व होली में मप्र के अनेक शहरों में चल समारोह निकाला जाता है। यह चल समारोह होली के पहले दिन या अंतिम दिन रंगपचंमी के अवसर पर निकाला जाता है, लेकिन पूरे मध्यप्रदेश में सीहोर शहर ही एकमात्र ऐसा शहर है, जहां होली के दूसरे दिन भव्यता के साथ चल समारोह निकाले जाने की परम्परा शुरू हो गई है। इस परम्परा की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा अब से 4-5 साल पहले शुरू की है।
परम्परानुसार होली के दूसरे दिन आज (शनिवार) को मुख्यालय पर महादेव की होली अंतर्गत भव्य चल समारोह निकाला गया। चल समारोह में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा भी सम्मिलित रहे। चल समारोह में शामिल होने के लिए देश के अनेक राज्यों से श्रद्धालु सीहोर आए और महादेव की होली का जमकर आनंद लिया। महादेव की होली चल समारोह कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने चमत्कारेश्वर मंदिर पर जल चढ़ाने के साथ शुरू हुआ, इसके बाद चल समारोह के शहर के विभिन्न मार्गों से निकला।
आदिवासी कलाकारों ने बांधा समां
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महादेव की होली चल समारोह में कलाकारों ने समां बांध। चल समारोह में सबसे आगे आदिवासी कलाकार लोक नृत्य करते हुए चल रहे थे। जबकि महादेव की होली चल समारोह में गजराज (हाथी) भी शामिल रहे। चल समारोह के दौरान जमकर अबीर गुलाल उड़ा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |     जिला पंचायत के वार्ड 3 मेहगांव सीट पर उपचुनाव आज, 84 मतदान केंद्रो पर डाले जाएंगे वोट, मतदाताओं में भारी उत्साह     |     सेवा संकल्प यात्रा में बाइकर्स के साथ दो पहिया वाहन पर चले भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक      |     मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ ने राशन विक्रेता संघ के पत्र से किया किनारा     |     सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811