Let’s travel together.

पर्यटन विभाग के होटल में पहुंची महुए की हेरिटेज शराब

77

भोपाल । प्रदेश को देश-दुनिया में पहचान दिलाने के मकसद से तैयार की गई महुए की हेरिटेज शराब को मप्र पर्यटन विकास निगम की होटल में फीडबैक के लिए पहुंचा दिया गया है। प्रदेश के दो रीजन की पांच होटलों में पहुंचाई गई इस शराब को लेकर फीडबैक भी लिए जा रहे हैं। मप्र पर्यटन विकास निगम की होटल में 15 दिन पहले ही टेस्टिंग के लिए इसे रखवाया गया है। इस हेरिटेज शराब को मोंडÓ नाम दिया गया है। प्रदेश सरकार ने महुए से बनने वाली इस हेरिटेज शराब के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत आलीराजपुर और डिंडोरी जिले का चयन किया था। सबसे पहले आलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में इस प्रोजेक्ट को शुरू किया गया। जिला प्रशासन के निर्देशन में लंबे समय से इस पर काम किया जा रहा था। टेस्टिंग के बाद पिछले महीने के आखिरी सप्ताह में इसे पर्यटन विकास निगम के होटल में पहुंचाया गया। प्रदेश के 6 रीजन में से फिलहाल इसे इंदौर रीजन के मांडू और भोपाल रीजन की चार जगह पर इसे रखवाया गया है, जहां आने वाले मेहमानों को उनकी मांग पर इसे टेस्ट करवाया जा रहा है और उनसे इसे लेकर फीडबैक भी लिए जा रहे हैं। फीडबैक के लिए फिलहाल 180 एमएल की पेकिंग में हेरिटज शराब को रखवाया गया है। हालांकि, आने वाले समय में ये 90 एमएल और 750 एमएल की पैकिंग में भी उपलब्ध होगी। क_ीवाड़ा में हेरिटेज शराब निर्माण के लिए तैयार यूनिट का संचालन स्व सहायता समूह कर रहा है। समूह में काम करने वाली टीम के सदस्य को इसके लिए पुणे के वसंतदादा शुगर इंस्टिट्यूट से ट्रेनिंग भी दिलवाई जा चुकी है। इसी इंस्टिट्यूट में शराब की गुणवत्ता की जांच भी हुई है।

यूनिट लगाने में खर्च हुए हैं करीब 65 लाख
महुआ शराब प्लांट में सरकार ने करीब 65 लाख रुपए खर्च किए हैं। इसमें करीब 30 लाख की मशीन ही है। क_ीवाड़ा के पुराने सरकारी वेयर हाउस में इस प्लांट को लगाया गया है, जहां आने वाले समय में जिला प्रशासन अन्य कुछ यूनिट लगाने की तैयारी में भी है।

कई बिंदुओं पर भरवा रहे फीडबैक फॉर्म
पर्यटन विकास निगम की होटल में शराब को टेस्ट करवाने के बाद कई बिंदुओं पर फीडबैक फॉर्म भरवाया जा रहा है। अब तक मिले फीडबैक में हेरिटेज शराब को अच्छा प्रतिसाद मिला है। वहीं, कुछ लोगों ने इसे खरीदने की इच्छा भी जाहिर की है। रेंटिंग के लिहाज से भी शराब को किसी ने 3 स्टार से नीचे रेटिंग नहीं दी है। इसके स्वाद से लेकर महक तक को लेकर फॉर्म में पूछा जा रहा है। इंदौर रीजन के मांडू में मालवा रिसोर्ट में इसे रखवाया गया है, तो भोपाल रीजन के पलाश रेसीडेंसी, विंड एंड वेव्स, लेक व्यू रेसीडेंसी और कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में इसे रखा गया है।

लंबा समय लग गया  शराब तैयार करने में
महुए की ये शराब क्षेत्र में आदिवासी समाज घरों में सीमित संसाधन में ही तैयार कर देता है। उसी शराब को बनाने में प्रशासन को महीनों का वक्त लग गया। महीनों की तैयारी, विशेष प्रशिक्षण और लाखों के खर्च के बाद भी दो बार इसे टेस्टिंग के लिए भेजा, तो हेरिटेज शराब का वो क्वालिटी टेस्ट नहीं आ पाया था। इसे तैयार करने के बाद लोकल स्तर पर टेस्टिंग प्रोसेस में कई लोगों ने महुए की स्मेल की शिकायत की थी, तो कई ने पारंपरिक स्वाद ना होने की। अब पर्यटन विकास निगम की होटल से मिले फीडबैक का भी इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, मामले में अधिकारियों का कहना है कि जब भी कोई नया प्रोडक्ट तैयार होता है, तो उसमें समय लगता है। चूंकि, ये एक महत्वाकांक्षी योजना है और सरकार का पायलट प्रोजक्ट भी, इसलिए वक्त लिया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811