Let’s travel together.

शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे परिवार की कार कंटेनर से टकराई,एक कि मौत 4 घायल

0 362

 

रायसेन। शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे परिवार की कार कंटेनर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार, रायसेन के बाड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात 2 बजे नर्मदापुरम के बांसवाड़ा से रायसेन जिले के बाड़ी में अपने रिश्तेदारों के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए एक परिवार की कार वापस लौटते समय बाड़ी थाना क्षेत्र के बकतरा रोड के पास ग्राम नारदखेड़ा के बीच कंटेनर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार जयराम साहू (50) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बाड़ी पुलिस द्वारा 108 के पायलट पवन यादव डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने की मदद से घायलों को बाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया यहां से प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल के एम्स अस्पताल में रेफर कर दिया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसीवा में अन्नदाता परेशान: खेत में धान, कागज में जीरो     |     टेकारी में वार्षिकोत्सव में छाया छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग     |     लुहारी जैन मंदिर चोरी मामला.पुलिस ने 30 हजार व जैन समाज ने 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की     |     देवउठनी ग्यारस पर चढ़ा गन्ने पर रंग, 50 रुपये तक पहुंचा भाव     |     खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान गुणवत्ता प्रशिक्षण आयोजित     |     56 लाख की लागत से बने किसान समृद्धि भवन का विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     शिवपुरी में फिटनेस सेंटर बंद, चालानी कार्रवाई जारी, ऑटो-लोडिंग चालक परेशान     |     महिला हॉकी विधायक कप की विजेता रही अलीगढ़ यूपी की टीम     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भीषण हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम     |     यूपी: योगी के हिंदू वोट कटने के दावे में नया ट्विस्ट !-अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811