Let’s travel together.

अवैध कॉलोनी मामले में नपा उपाध्यक्ष व उनके पति की एफआइआर पर मिला स्टे

0 103

सांसद प्रतिनिधि ने कहा- रंजिशन हम पति-पत्नी पर हुई कार्रवाई

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में सांसद डॉ. केपी यादव के प्रतिनिधि रामजी व्यास एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष सरोज रामजी व्यास पर अवैध कॉलोनी के मामले में हुई एफआईआर के मामले में हाइकोर्ट ने स्टे दे दिया। इस स्टे में उपाध्यक्ष और उनके पति को दो माह की राहत मिल गई है। इस मामले में सांसद प्रतिनिधि के वकील ने इस मामले को जिला राजनीति के चलते होने की दलील पैश की थी, जिसके चलते कोर्ट ने इस मामले में स्टे आर्डर दिया है।
विदित हो कि अवैध कॉलोनी निर्माण के मामले को लेकर बीते 26 दिसंबर को एडीएम विवेक रघुवंशी के कार्यालय से सांसद प्रतिनिधि और नपा उपाध्यक्ष के खिलाफ नोटिस जारी हुआ, जिसमें 2 जनवरी को जवाब प्रस्तुत करना था। इसी दौरान 16 जनवरी को रामजी व्यास और सरोज व्यास पर एफ आईआर दर्ज करने की कार्रवाई के निर्देश एडीएम विवेक रघुवंशी ने सीएमओ केशव सगर को दिए, जिसके बाद फिजिकल थाने में मामला दर्ज कराया गया। इस संबंध में सांसद प्रतिनिधि रामजी व्यास ने हाईकोर्ट में अपील की और वहां से उन्हें फिलहाल 2 महीने की राहत मिल गई है, क्योंकि कोर्ट ने 2 माह बाद सुनवाई की तारीख लगाई है। हालांकि स्टे में कोर्ट ने प्रशासन के इस निर्णय को सही नहीं माना है तथा यह भी माना है कि एडीएम को एफआइआर का अधिकार नहीं है। अब इसका फैसला मार्च के अंत में होने वाली सुनवाई पर निर्भर होगा। वहीं दूसरी ओर सांसद प्रतिनिधि रामजी व्यास ने बताया कि मप्र में सबसे जल्द एफआईआर का आदेश करने और मामला दर्ज कराने की कार्रवाई रंजिशन हम पति-पत्नी पर हुई। कोर्ट ने स्टे देकर सिद्ध कर दिया है कि हम सही थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811