Let’s travel together.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भा गया बैगाचक की लहरी बाई का बीज बैंक

151

डिंडौरी। जिले के बैगा चक निवासी 27 वर्षीय बैगा महिला का बीज बैंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भा गया है। प्रधानमंत्री द्वारा ट्यूटर अकाउंट से लहरी बाई का जिक्र करते हुए विलुप्त हो रहे मोटे अनाज के बीज बचाने की प्रशंसा कर अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक बताया है। गौरतलब है कि केंद्रीय बजट में मोटे अनाज को ग्लोबल पहचान दिलाने की पहल के बाद से ही डिंडौरी जिले के बैगाचक निवासी लहरी बाई की चर्चाएं प्रदेश भर में होने के साथ अब प्रधानमंत्री तक पहुंच गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी गत दिनों यह कहकर कि डिंडौरी जिले में मोटे अनाज के प्रसंस्करण को लेकर पहले से ही कार्य चल रहा है। इन चर्चाओं को और बल मिला है। गौरतलब है कि लहरी बाई मोटे अनाज की विलुप्त होती प्रजाति को बचाने के लिए विगत एक दशक से कार्य कर रही हैं। बैगा महिला लहरी बाई ने अपने कच्चे आवास में ही मोटे अनाज की 25 से अधिक विलुप्त प्रजाति के बीज का बैंक तैयार किया है। लहरी बाई अपने गांव सहित आसपास के दो दर्जन से अधिक गांव के किसानों को अनाज के बदले यह बीज उपलब्ध कराती हैं। जिले में मोटे अनाज बोवनी का रकबा और बढ़ाने की तैयारी भी कलेक्टर ने तेज कर दी है। मुख्यमंत्री ने भी इसे विस्तार देने की बात कही है। लहरी बाई को कलेक्टर विकास मिश्रा ने गणतंत्र दिवस के समारोह में मुख्य अतिथि भी बनाया गया था। जिले में यह पहला अवसर था, जब किसी बैगा महिला को गणतंत्र दिवस के समारोह में मुख्य अतिथि बनाकर मंच पर बैठाया गया था।

बैंक में यह है विलुप्त प्रजाति के बीज

बैंक में तीन प्रकार के विलुप्त सलहार के बीज सहित इसी तरह बड़े कोदो, लदरी कोदो, डोंगर कुटकी, लाल डोंगर कुटकी, सिताही कुटकी, नागदावन कुटकी, लालमडिया, गोदपारी मडिया सहित अन्य बीज भी महिला के बीज बैंक में उपलब्ध है। यह अनाज अब वैगाचक क्षेत्र में दिखने लगा है। अपने आवास में मिट्टी की कोठी बनाकर बीज को संरक्षित रखा गया है।

इनका कहना 

लहरी बाई के पास विलुप्त हो रहे मोटे अनाज के 25 से अधिक प्रजाति के बीज है। लहरी बाई विगत 10 वर्ष से आसपास के 25 गांव के आदिवासी किसानों को अनाज के बदले यह बीज उपलब्ध कराती आ रही हैं। इस पहल से विलुप्त होती प्रजाति के अनाज अब भी लोगों के पास है। लहरी बाई ने बीज बैंक भी बना है। यह बहुत उल्लेखनीय पहल है। जिले में मोटे अनाज की पैदावार और बढ़ाने को लेकर विशेष कार्ययोजना बनाते हुए पहल की जा रही है।

विकास मिश्रा कलेक्टर डिंडोरी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मुश्काबाद बीट में रात 10 बजे वन विभाग की दबिश, आधा हेक्टेयर वन भूमि पर हो रही थी जुताई     |     दीपावली से पहले हाट बाजारों में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा की उम्मीद     |     हाईवे-18 पर अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरी खाई में पलटा नया ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा चालक     |     दो साल बाद भी अधूरा 334 लाख का सड़क निर्माण, गिट्टियों पर फिसलकर घायल हो रहे ग्रामीण     |     सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दादा-दादी दिवस, नन्हे बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन     |     विधायक के युवा संवाद को लेकर गरमाई सियासत     |     ग़ैरतगंज डबल लॉक केंद्र में खाद का पर्याप्त स्टॉक, किसानों को नहीं होगी डीएपी-यूरिया की किल्लत – कलेक्टर रोहित सिसोनिया      |     गृह मंत्री अमित शाह ने किया आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, छत्तीसगढ़ को मिली विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा     |     धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू     |     नजीराबाद पुलिस की कार्रवाई: 1 किलो 800 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, ₹40 हजार का मादक पदार्थ जब्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811