जबलपुर । जिले में बाल मृत्यु दर को घटाने तथा बच्चों की बीमारियों को कम करने के उद्देश्य को लेकर दस्तक अभियान का विधिवत शुभारंभ शासकीय मोतीनाला प्रसूतिका गृह में क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य डॉ.संजय मिश्रा द्वारा किया गया। डॉ.मिश्रा ने बच्चे को विटामिन ए की खुराक देकर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए विटामिन ए की महत्ता तथा आयरन की कमी से होने वाले दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी महिलाओं से अपने ९ माह से लेकर ५ वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक प्रत्येक छ: माह में आवश्यक रूप से पिलाने की सलाह दी। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.एस एस दाहिया ने बताया कि इस अभियान के दौरान जिले में नौ माह से पाँच वर्ष तक कि आयु के लगभग २ लाख ३४ हजार ८०० बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जायेगी तथा लगभग १ लाख ८४ हजार ६८१ बच्चे जो कि पिछले दस्तक अभियान में एनीमिया से ग्रसित पाये १ लाख ८४ हजार ६८१ बच्चों की फॉलोअप जाँच डिजिटल हीमोग्लोबिनोमीटर से की जायेगी। जो भी बच्चे अल्प, मध्यम अथवा गम्भीर एनीमिया से ग्रसित पाये जायेंगें उनका उपचार किया जायेगा। दस्तक अभियान के दौरान प्रत्येक वीएचएसएनडी सत्र में एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता द्वारा विटामिन ए की खुराक पिलाई जायेगी तथा चिन्हित एनीमिक बच्चों की डिजिटल एचबी मीटर से फॉलोअप जाँच की जायेगी। जो बच्चे उस दिन छूट जायेंगें उनको दूसरे दिन मॉपअप राउंड में लिस्टिंग के आधार पर घर-घर दस्तक देकर कवर किया जायेगा। नौ मार्च तक चलने वाले दस्तक अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.संगीता सिंह, डॉ.शोभा चौधरी, डॉ बघेल, विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ.जलज खरे, संभागीय समन्वयक एन आई योगेश शर्मा भी उपस्थित थे।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Next Post
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.