Let’s travel together.

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अन्तर्गत मलखंब की प्रतियोगिता का शुभारम्भ

0 115

हेमेंद्रनाथ तिवारी  उज्जैन 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अन्तर्गत सोमवार को मलखंब की प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। संघ के मध्य क्षेत्र के संघचालक अशोक सोहनी ने विधिवत पूजन-अर्चन कर मलखंब की प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। मलखंब की प्रतियोगिता में 24 राज्यों के कुल 219 खिलाड़ी तीन स्पर्धाओं रोप, रोल और हैंगिंग इवेंट में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ उनके 71 कोच और मैनेजर भी उज्जैन आये हुए हैं। शुभारम्भ अवसर पर मालवा प्रांत के सह-प्रचारक राजमोहनजी, वरिष्ठ प्रचारक नरेंद्र जैन, मप्र शासन के पूर्व मंत्री एवं विधायक पारस जैन, मप्र मलखंब एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू गेहलोत, जिला खेल अधिकारी ओ पी हरोड़, मलखंब के खिलाड़ी, कोच एवं मैनेजर उपस्थित थे।

शुभारम्भ अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए अशोक सोहनी ने कहा कि जिले में राष्ट्रीय स्तर की मलखंब की प्रतियोगिता का आयोजन होना हम सबके लिये गर्व और प्रसन्नता की बात है। मलखंब न केवल एक खेल है, अपितु यह एक साधना है। यह व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से पुष्ट करती है। तन और मन को निरोगी रखती है। उन्होंने इस अवसर पर स्पर्धाओं में भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिये प्रेरित किया और उन्हें शुभकामनाएं दी।

24 राज्यों की टीम विभिन्न स्पर्धाओं में भागीदारी कर रही है

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मलखंब की इस प्रतियोगिता में देश की 24 राज्यों की टीम अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर रही है। इनमें ग्रुप ‘ए’ में पंजाब, असम, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, चंडीगढ़, पांडिचेरी, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड, दादर एवं नगर हवेली, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, गोवा, राजस्थान और आन्ध्र प्रदेश के खिलाड़ी हैं, जो एक या दो इवेंट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। वहीं ग्रुप ‘बी’ में तमिलनाड़ु, गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की टीम है, जो एक टीम के रूप में तीनों स्पर्धा रोप, रोल और हैंगिंग में भाग लेंगी। एक टीम में 12 खिलाड़ी रखे गये हैं, जिनमें छह बालक एवं छह बालिकाएं हैं।

ग्रुप ‘ए’ के मैच में तमिलनाड़ु अव्वल
प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ग्रुप ‘ए’ की मलखंब की प्रतियोगिता हुई, जिसमें बालक एवं बालिका कंबाइंड वर्ग में तमिलनाड़ु सर्वाधिक स्कोर लेकर पहले स्थान पर है। गुजरात दूसरा, हरियाणा तीसरा, कर्नाटक चौथा, चंडीगढ़ पांचवा, पांडिचेरी छठा एवं उत्तराखंड ने सातवा स्थान प्राप्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तमिलनाड़ु 147.80 का स्कोर प्राप्त कर पहले स्थान पर है। गुजरात 140.30 का स्कोर प्राप्त कर दूसरे स्थान पर, हरियाणा 130.05 का स्कोर प्राप्त कर तीसरे स्थान पर है। कर्नाटक 125.80 का स्कोर प्राप्त कर चौथे स्थान पर, चंडीगढ़ 87.85 का स्कोर प्राप्त कर पांचवे नम्बर पर है, पांडिचेरी 65.35 का स्कोर लेकर छठवे नम्बर पर तथा उत्तर प्रदेश 63.90 का स्कोर लेकर सातवे स्थान पर है। कल आगे के मुकाबले खेले जायेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस कंटेनर से अवैध रिफिलिंग का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     सावन में फिर जीवंत हुई झूले की परंपरा     |     सत्ती स्कूल में पौधारोपण, स्वच्छ और स्वस्थ भारत का दिया संदेश     |     किराया बढ़ा, भीड़ भी बढ़ी: भोपाल-विदिशा हाईवे पर बसों में यात्रियों की जान से खिलवाड     |     झुमरीतिलैया,नवनिर्माण जैन मंदिर मे भगवान विराजमान के 9 वेदी का भव्य शिलान्यास     |     बिरगांव के बाद उरकुरा में पानी की समस्या के समाधान के लिये एक बड़ा कदम-इकराम अहमद      |     मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन     |     उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811