Let’s travel together.

नागरिक आपूर्ति निगम का वित्त प्रबंधक 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0 263

 

 

रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही

अनूपपुर। रीवा लोकायुक्त की 12 सदस्य टीम ने मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड अनूपपुर के जिला अधिकारी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। बताया जा रहा है कि जिला अधिकारी वर्क आर्डर जारी करने के एवज में रिश्वरत की मांग कर रहा था। शिकायत के बाद रीवा लोकायुक्तज टीम ने जिला अधिकारी एमएस उपाध्याय को 50 हजार रुपए की रिश्वथत लेते गिरफ्तार किया है।

फरियादी मोहम्मद मसरूर निवासी शहडोल ने रीवा लोकायुक्त को शिकायत की थी कि मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड अनूपपुर का जिला अधिकारी एमएस उपाध्याय एलआरटी का वर्क आर्डर जारी करने के एवज में 50 हजार रुपए की मांग कर रहा है। शिकायत के बाद रीवा लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए जिला अधिकारी एमएस उपाध्याय को 50 हजार रुपए की रिश्वात लेते रंगे हाथों कार्यालय में गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त टीम रीवा के उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनसेवा का अनवरत अभियान: 6 गाँवों के सघन दौरे पर निकले विधायक अनुज शर्मा     |     सुल्तानगंज बस स्टैंड पर मौत का घाट! 22 चक्का हाइवा मकान में घुसा, हादसों का हॉटस्पॉट बना चौराहा!     |     सागर में पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ     |     वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल      |     भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक ने मन की बात सुनी जन-जन के साथ      |     क्षत्रिय मारू कुमावत समाज संगठन विस्तार से राजनीतिक भागीदारी को लेकर हुआ मंथन     |     भाजपा जिला अध्यक्ष ने साचेत गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात      |     एक ऐसी विदाई, जो समाज को नई दिशा देगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती करेगी     |     सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811