इंदौर । शहर के आजाद नगर में सात साल की बच्ची की चाकू से गोद कर हत्या करने वाले आरोपित सद्दाम को न्यायालय ने मृत्युदंड की सजा दी है। मामला पिछले वर्ष सितंबर का है और बच्ची का नाम माहेनूर है। माहेनूर को पड़ोस में ही रहने वाले आरोपित सद्दाम उर्फ़ वाहिद ने 15 बार चाकू से गोद कर हत्या कर दी थी। हत्या करने से पहले उसने बच्ची के हाथ की नस काट दी थी। हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी और रहवासियों ने जमकर पथराव व हंगामा किया था। घटना के बाद पुलिस ने विक्षिप्त आरोपित सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया था। उसने दुष्कर्म के इरादे से बच्ची को ले जाना कबूल किया था। गिरफ्तारी के पांच घंटे बाद ही नगर निगम ने आरोपित का मकान तोड़ दिया। पिछली सुनवाई में खुद को मानसिक रोगी बताते हुए हत्यारे ने सजा से बचने की कोशिश भी की थी, लेकिन कोर्ट के सामने उसके दांवपेंच काम नहीं आए। हत्यारे ने मासूम को उस वक्त चाकू से गोद दिया था, जब वह अपने नाना के घर के बाहर खेल रही थी। वारदात 23 सितंबर 2022 को सुबह 11 बजे हुई थी। वाटर पंप के समीप रहने वाले मोहम्मद इस्माइल की सात वर्षीय नातिन मायरा उर्फ माहेनूर घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान सद्दाम वहां आया और मायरा को जबरदस्ती उठाकर खुद के घर (गणेश चौक) ले गया। इस्माइल की मकान मालकिन सलमा उसके पीछे-पीछे दौड़ी थी, लेकिन सद्दाम ने दरवाजा बंद कर लिया। कमरे में उसने मायरा पर चाकू से 15 वार किए और उसे मौत के घाट उतार दिया। न्यायालय के सामने सद्दाम ने खुद को मानसिक रोगी साबित करने का प्रयास भी किया था। उसके वकील ने इस संबंध में आवेदन भी दिया था। इसमें कहा गया था कि सद्दाम मानसिक चिकित्सालय में भर्ती भी रहा है, लेकिन ये दांवपेंच न्यायालय में काम नहीं आए।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.