Let’s travel together.

महंगाई की मार- एक साल में 40 फीसदी महंगा हुआ आटा

93

भोपाल । लगातार बढ़ती महंगाई निम्न आय वर्ग के लोगों की आर्थिक कमर तोडऩे लगी है। डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस को छूते हुए मंहगाई की मार अब जनता की थाली तक पहुंच गई है। राजधानी में साल भर में ही आटा 40 फीसदी मंहगा हो गया है, जबकि चावल के दामों में 20 प्रतिशत का उछाल आया है।बता दें कि प्रदेश में महज एक साल पहले तक जो आटा 28 रुपये में मिल रहा था, वह अब 38 रुपये तथा 26 वाला गेहूं 36 रुपये प्रति किलो हो गया है। वहीं मीडियम क्वालिटी का चावल भी 40 से 48 रुपये पर जा पहुंचा है। एक परेशान ये भी है कि पिछले कई महीनों से राशन की दुकानों से गरीब परिवारों को गेहूं नहीं मिल रहा है। बताया गया है कि लोग उचित मूल्य की दुकानों से मिला मुफ्त चावल बेच कर गेहूं खरीद रहे हैं। जिसके लिए उन्हें अपनी जेब का पैसा खर्च करना पड़ रहा है।

रसोई में जा रहा पूरा वेतन
राजधानी भोपाल के नौकरीपेशा लोगों का कहना है कि सारी सैलरी तो अब राशन, दूध, सब्जी और सिलेंडर पर ही खर्च हो जाती है। मकान का किराया बिजली-पानी बिल या बच्चों की स्कूल फीस तो अलग है। 2016 में 10-20 हजार के वेतन में पूरा घर आसानी से चल जाता था, ऐसे लोगों को इतनी रकम से किचन चलाना भी मुश्किल हो रहा है। वर्तमान में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम स्थिर हैं। फिर भी दैनिक उपयोग की वस्तुएं महंगी होती जा रही हैं। बीते पांच साल में रसोई का बजट दोगुना हो गया है। लेकिन जनता की आमदनी में इतना इजाफा नहीं हुआ है।

दाम नहीं, घटाया जा रहा वजन
कारोबार जगत के लोगों के मुताबिक कच्चे माल में तेजी के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है। हालांकि कुछ कंपनियों ने वस्तुओं का वजन कम कर दिया है, लेकिन सामान महंगा नहीं किया है। इससे जनता को दोहरा नुकसान है। उधर कंपनियों ने डिस्ट्रीब्यूटरों का मार्जिन भी एक से डेढ़ फीसदी कम कर दिया है। ताकि प्रॉफिट मार्जिन के स्तर को बनाया रखा जा सके। बताया गया है कि जनवरी मे उपभोक्ता वस्तुओं मे 1 से 20 प्रतिशत तक की तेजी आई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811