Let’s travel together.

कुण्डलपुर महामहोत्सव की घोषणा, सिद्धक्षेत्र कुंडलपुरजी मे 12 फरवरी से 22 फरवरी तक होगा ऐतिहासिक जैन महाकुंभ

0 600

आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज का सपना होगा पूरा
वसंत पंचमी पर शुरु होने वाला कार्य भव्यता से सम्पन्न होता है~आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

सुरेन्द्र जैन

विश्व प्रसिद्ध जैन धर्म के तीर्थ कुण्डलपुर में विराजमान संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ने शनिवार को वसंत पंचमी के अवसर पर कुंडलपुर महोत्सव के आयोजन के लिए तिथि की घोषणा कर सभी में जोश भर दिया,जैसा कि सबको पता था कि कुण्डलपुर महामहोत्सव फरवरी में ही गुरुदेव के मगंल आर्शीवाद से और उनके समोशरण में विराजित मुनिश्री और माताजी के सानिध्य में होना है, इसी के साथ दमोह जिले के कुण्डलपुर जैन तीर्थ में हर्ष की लहर दौड़ गई है आगामी 12 फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजित इस महोत्सव में दुनिया भर से श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, हजारों लोगों के रहने खाने की व्यवस्था क्षेत्र पर की गई है। यह पूरा आयोजन प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी विनय भैया के निर्देशन में होगा।
संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ने कुण्डलपुर के बड़े बाबा को बड़े मंदिर के विशाल सिंहासन पर विराजमान करने का सपना देखा था। जैन समाज का कुंडलपुर की पर्वत श्रृंखला में दुनिया का सबसे ऊंचा व विशाल जैन मंदिर निर्मित हुआ है। महोत्सव में इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, इस महोत्सव के लिये आचार्यश्री के संघ के लगभग 250 मुनिश्री व आर्यिका माताजी कुण्डलपुर में विराजमान है। महोत्सव के लिये 400 एकड़ भूमि में नगर बसाये जा रहे हैं। आज महामहोत्सव के आयोजन के सम्बन्ध में कुण्डलपुर में सभी समिति प्रभारियों की बैठक में सभी से अपनी व्यवस्था को शीघ्र पूरा कर जुटकर कार्य करने का संदेश दिया गया। इस बैठक में कमेटी अध्यक्ष संतोष सिंघई,उपाध्यक्ष देवेन्द्र सेठ, वीरेन्द्र बजाज, कमलेश चौधरी,संदेश जैन, समन्वयक डॉ सावन सिंघई, सिद्धार्थ मलैया सहित सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने अपनी मंगल देशना में सभी से कहा कि महोत्सव आनंद संपन्न होगा, वसंत पंचमी एक ऐसा पर्व है जिसमे सभी कार्य पूर्ण होते हैं, हमारे पूर्वजों ने कुछ ऐसे मुहूर्त निकाले हैं जिनका उपयोग करना हितकारी है, जैसे विजया दशमी, अक्षत तृतीया, वसंत पंचमी इनमें किए जाने वाले कार्यों में कठिनाइयां बाधक नहीं बनती, यह महोत्सव न सिर्फ़ मध्य प्रदेश में और न ही दमोह में अपितु संपूर्ण देश के मध्य हो रहा है, जिसकी हलचल स्वर्ग में भी है । महोत्सव के लिए समय जरूर कम है, किन्तु आप सभी की लगन और उमंग से सभी कार्य समय पर पूर्ण होंगे, आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को नवधा भक्ति भाव से पड़गाहन करके आहार देने का सौभाग्य शैलेंद्र बजाज शाहपुर परिवार को प्राप्त हुआ। निर्यापक मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज का कुण्डलपुर में भव्य अगवानी 7 फरवरी को दोपहर 2 बजे होगी। आज मुनि श्री सुधा सागर जी की संघ सहित आहार चर्या हिंडोरिया में हुईंऔर पद विहार गुरू चरणों की ओर हुआ आज रात्रि विश्राम देवडोंगरा में होकर सोमवार को आहार चर्या पटेरा में होने की सम्भावना है।
*बाड़ी जैन समाज के लोगों ने किये दर्श*
परम पूज्य संत शिरोमणी आचार्यश्री 108 विद्यासागरजी महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य निर्यापक मुनिश्री सुधासागर जी महामुनिराज का मंगल विहार राजस्थान से कुण्डलपुर सिद्धक्षेत्र की ओर चल रहा है रविवार को पदविहार करते हुए पूज्य मुनिराज का कुंडलपुर के समीप देवडोंगरा गांव में मंगल पदार्पण हुआ रात्रि विश्राम ग्राम पंचायत भवन में चल रहा है कल सोमवार को कुंडलपुर सिद्धक्षेत्र में अगवानी की भव्य तैयारी की गई हैं कल दस साल बाद गुरु शिष्य का अद्भुत मिलन होगा।
पूज्य निर्यापक मुनिश्री सुधासागर जी के विहार के समय बाड़ी जैन समाज के मुकेश जैन प्रकाश जैन सुरेन्द्र जैन बाड़ी वाले रायपुर ओर राजू सोनी बाड़ी ने पूज्य निर्यापक मुनिश्री के दर्शनों का लाभ प्राप्त किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी की सोच के अनुरूप लोगों की समस्याओं को सुनने, जनता के पास जा रही है सरकार- ज्योतिरादित्य सिंधिया     |     तीन पीढ़ियों ने एक साथ मतदान कर दिया मतदान का संदेश     |     भाजपा ‘नरेश’ को भी भाया काला कलर     |     श्रीमद् भागवत कथा समापन पर हुआ विशाल भंडारा     |     ग्रामीण क्षेत्र में लगातार बिजली की आंख मिचौली से ग्रामीण परेशान     |     SafeClick साइबर जागरूकता जनसंवाद, रतनपुर में जनसम्बाद में शामिल हुए पुलिस अधीक्षक     |     अड़तीस उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 6776मतदाता     |     बकस्वाहा में हुआ 62 वें निः शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन     |     भाजपा संगठनात्मक बैठक: समर्पण निधि अभियान और पं. दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि कार्यक्रमों की तैयारियों पर मंथन     |     घर बनाने और छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने सूर्य घर योजना के तहत मिलेगा लोन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811