Let’s travel together.

सूने मकान पर चोरों का धावा, दो अलमारी तोड़ी, ले गए आभूषण और नगदी

0 623

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सलामतपुर थाने की मूंगफली कॉलोनी में रहने वाले स्वास्थ्य विभाग मुडियाखेड़ा में कार्यरत जमना प्रसाद शर्मा के यहां चोरी की वारदात हो गई। चोर चेनल गेट पर लगा ताला तोड़कर घर में अंदर घुसे। और दो अलमारियों के ताले तोड़कर नगदी और जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। जमना प्रसाद अपने परिवार के साथ 4 तारीख को सुबह 11 बजे भोपाल में पीपुल्स कॉलोनी में बने नए मकान का ग्रह प्रवेश करवाने के लिए गए हुए थे। जमना प्रसाद को वापस आना था, लेकिन बस नहीं मिलने के कारण वह भोपाल के नए मकान पर ही रुक गए।

जमना प्रसाद की पत्नि ममता शर्मा ने बताया कि उन्हें घर पर चोरी होने की सूचना उनके दूध वाले ने दी है। इसके बाद दोनों बच्चों को भेजा तो दोनों अलमारी के दरवाजे टूटे हुए पड़े थे। एक अलमारी से 31 हजार रुपए दूसरी अलमारी से 25 हजार नगद और सोने चांदी के आभूषण चोरी गए हैं। उनके मुताबिक करीब डेढ़ लाख रुपए की चोरी होना बताया जा रहा है।

वहीं मौके पर रायसेन से फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट सागर हरभोडे ने भी पहुंचकर अलमारी आदि जगहों से चोरों के फिंगरप्रिंट वगैरह लिए।सलामतपुर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध क्रमांक 24/2022 धारा 457,380 का मामला दर्ज कर लिया है। यहां गोर करने वाली बात यह है कि चोरों ने सिर्फ नगदी और जेवरात की ही चोरी की। जबकि अलमारी में ही कीमती कैमरा और हाथ घड़ी को हाथ तक नही लगाया। गौरतलब है कि 21अक्टूबर को भी जमना प्रसाद के घर के पास ही भोपाल विदिशा हाइवे से लगे हुए किराना व्यापारी नीरज जैन बंटी भैया के गोडाउन में भी चोरों ने शटर के ताले तोड़कर लगभग 1 लाख रुपए का माल चोरी कर लिया था। जब नीरज जैन बंटी भैया अपने गोडाउन पर माल उठवाने पहुंचे तो देखा था कि शटर के ताले गायब थे और बाहर एक लोहे की टामी पड़ी हुई थी। शटर उठाकर देखा तो अंदर गोडाउन में रखे हुए सौ रुचि सोयाबीन तेल के जार में से 42 पंद्रह-पंद्रह लीटर के भरे हुए जार जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए है व कुछ तनमन डिटर्जेंट पाउडर से भरी हुई बोरियां चोरी चली गईं थी। जिसका सुराग भी अभी तक नही लगा है।

इनका कहना है।
स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत जमना प्रसाद के घर में अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457,380 आईपीसी के तहत मामला दर्जकर जांच में लिया है। मामले की जांच चल रही है। हमारा प्रयास रहेगा की शीघ्र ही चोरी की घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
देवेन्द्र पाल सिंह, थाना प्रभारी सलामतपुर।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रबंधन की मनमानी निगल गई मासूम की जान     |     बारिश में गिरे कबेलू, गांव के बीच खड़ा जर्जर यूनानी औषधालय भवन दे रहा हादसे को न्योता     |     नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, कार और बाइक की भिड़ंत के बाद ट्रक ने कार को मारी टक्कर     |     रहवासी कॉलोनियों में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियां बनी परेशानी का कारण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811