Let’s travel together.

देवउठनी ग्यारस पर हाट बाजार में रही रौनक, गन्ना और सिंगाड़े की खूब हुई बिक्री

0 105

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

देवउठनी ग्यारस के अवसर पर  हाट बाजार में भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालु भगवान विष्णु के जागरण पर्व के लिए पूजा सामग्री की खरीदारी करते नजर आए। बाजार में गन्ना, सिंगाड़े, फूल और दीये की खूब बिक्री हुई। गन्ने की दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं, सिंगाड़े की भी मांग अधिक रही। हालांकि ओर दिनों के मुकाबले आज गन्ना और सिंघाड़े के भाव तेज रहे।

व्यापारियों के अनुसार, इस बार बिक्री पिछले साल की तुलना में अधिक हुई। महिलाएं और बुजुर्ग श्रद्धालु पूजा की सामग्री लेकर घर लौटते दिखे।शाम तक बाजार में रौनक बनी रही। देवउठनी ग्यारस के साथ ही विवाह समारोहों के शुभ मुहूर्त शुरू हो गए हैं, जिससे बाजारों में चहल-पहल और बढ़ने की उम्मीद है। देव उठनी ग्यारस के दिन बालमपुर हाट बाजार में लोग गन्ने, सिंघाड़ा, शकरकंद, तुलसी और अन्य पूजा सामग्री खरीद रहे थे। कई जगहों पर गन्ना और सिंघाड़े की मांग सबसे अधिक रही, क्योंकि इनका इस्तेमाल तुलसी विवाह में मंडप सजाने के लिए किया जाता है। इसके अतिरिक्त, आभूषण, कपड़े और मिठाइयों की बिक्री भी बढ़ी है।मुख्य आकर्षण: गन्ने, सिंघाड़े और तुलसी की खरीददारी सबसे अधिक रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जाँच शिविर आयोजित     |     भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811