गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बूढ़े बालाजी पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया है आज दिनांक 02 फरवरी 23 चतुर्थ दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी
श्री विवेक सिंघल,अध्यक्ष डॉक्टर मनोज रघुवंशी,बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील दांगी,श्री मनोज भारद्वाज, सहायक संचालक महिला बाल विकास विभाग, डॉक्टर रामवीर सिंह रघुवंशी ने भगवान धन्वंतरि की तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन कर शिविर का आरंभ कराया।आभार,श्री आनंद ओझा,श्री सौरभ रघुवंशी,श्री आकाश प्रजापति द्वारा किया गया।

इस मौके पर विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध कराई गई जिसमें डॉक्टर सुनील दांगी बाल रोग विशेषज्ञ,डॉ आभा शर्मा स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा 200 से अधिक मरीजों को देखा गया एवं उनका उपचार किया गया एवं निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। लैब सुपरवाइजर श्रीआनंद ओझा द्वारा 5 रोगियों के ब्लड सैंपल लिए गए। श्रीमति रिंकु सेन द्वारा 25 एन सी डी के फॉर्म भरे गए ।15 रोगियों के हाइपरटेंशन 10 डायबिटीज के रोगियों की जांच की गई।03 लोगो को कोविड का बूस्टर डोज लगाया गया ।
एवम स्टाफ नर्स श्रीमती निधि श्रीवास्तव स्टाफ नर्स प्रियंका मरावी, वर्षा कटरे,श्री सौरभ रघुवंशी,श्री आकाश प्रजापति,श्री विवेक कुमार शर्मा श्री दीपक नाखरे,श्री महरवान अहिरवार आदि स्टाफ मौजूद रहा । इसी क्रम के कल दिनांक 3 फरवरी23 को सर्व रोग निदान शिविर ,मानसिक चर्म रोग एवं फिजियोथैरेपी शिविर लगाया जाएगा ।