Let’s travel together.

भ्रष्ट प्राचार्यों को हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम सौंपा ज्ञापन

0 111

मांग नहीं मानी तो छात्र प्रकोष्ठ महासभा करेगी उग्र आंदोलन

सुरेन्द्र राजपूत विदिशा

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के शमशाबाद मैं शनिवार को शमशाबाद अखिल भारतीय छात्र प्रकोष्ठ महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा शमशाबाद क्षेत्र में शिक्षा के संबंध में चल रहे भ्रष्टाचार औरअनियमितताओं को लेकर छात्र प्रकोष्ठ महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नाम शमशाबाद नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया है।

ज्ञापन में बताया गया है कि ऐसे प्राचार्य को बात करने की सभ्यता भी नहीं है कि किस व्यक्ति से किस तरह से बात करना है वर्तमान समय में कोरोना गाइडलाइन के कारण 50 परसेंट क्षमता के आधार पर विद्यालय खुल रहे हैं प्राचार्य की लापरवाही के चलते समय पर विद्यालय नहीं खोले जा रहे वही अनियमिततायें भी
देखने को मिल रही है ऐसे प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से नहीं हटाया गया तो छात्र प्रकोष्ठ महासभा संपूर्ण मध्यप्रदेश में उग्र आंदोलन कर विरोध प्रदर्शन करेगी, अखिल भारतीय छात्र प्रकोष्ठ महासभा के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार विश्वकर्मा द्वारा ग्राम बरखेड़ा जागीर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया एवं विद्यार्थियों की समस्याएं देखी गई तो विद्यालय में बहुत ही गंदगी देखने को मिली निरीक्षण के दौरान स्कूल खुलने के समय में लापरवाही बरतने की शिकायतें मिली हैं


छात्र प्रकोष्ठ महासभा द्वारा ऐसे प्राचार्य को हटाने की मांग करता हैं अगर प्राचार्य को नहीं हटाया गया तो उग्र आंदोलन की चेतावनी छात्र प्रकोष्ठ महासभा द्वारा दी गई है ज्ञापन देने वालों में अखिल भारतीय छात्र प्रकोष्ठ महासभा के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार विश्वकर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ लोकेश धाकड़, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रजापति
सहित अखिल भारतीय छात्र प्रकोष्ठ महासभा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अधिकारियों की चापलूसी कर बन जाते है खास: फिर करते है लोगों को परेशान     |     केमखेड़ी के जंगल में तेंदुआ ने  युवक पर किया हमला ,युवक गंभीर रूप से घायल, तीन बकरियां की मौत     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  की ब्यूटी वेलनेस की छात्राओं ने ऑरेंन इंटरनेशनल भोपाल में किया औद्योगिक भ्रमण     |     मंडल बस्ती हिंदू सम्मेलन को लेकर आयोजित की गई यात्रा का सोमेश्वर धाम पर हुआ समापन      |     चैनपुर ग्राम में होगा हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन     |     मिशन वात्सल्य बालिकाओं को दिया बाल संरक्षण कानूनों पर प्रशिक्षण     |     तानसेन संगीत 2025 समारोह” उत्सव के 101 वर्ष के अवसर पर “पूर्वरंग संगीत समा” का आयोजन 13 दिसंबर को     |     सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित,कार्यशाला में विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने रखे विचार     |     आमखेड़ा में ट्रैक्टर की टक्कर से एक युवक की मौत, देवनगर मे तीन घंटे से अधिक नेशनल हाईवे पर चक्काजाम     |     स्मृति शेष:: प्रखर पत्रकार: श्री अशोक मानोरिया – गोबिंद देवलिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811