Let’s travel together.

खुशियों की दास्तां फांगिया गांव के हर घर में पहुंच रहा है नल से जल

0 84

 

अनुराग शर्मा सीहोर

सीहोर जिला अब गांव-गांव में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से आत्मनिर्भर हो रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा गांवों में जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीण परिवारों की जिंदगी बदल रही है। जिले में स्वच्छ एवं सुलभ पेयजल आपूर्ति से न केवल पीने के पानी की समस्या का समाधान हो रहा है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और रोजगार जैसी अनेक जरूरी गतिविधियों को भी सहयोग मिल रहा है।सीहोर जिले में जल आत्मनिर्भरता की इस श्रंखला में उल्लेखनीय गांव है इछावर तहसील का ग्राम फांगिया। फांगिया गांव के सभी ग्रामवासियों को अब घर में ही स्वच्छ पेयजल मिल रहा है। जनजाति बाहुल्य गांव फांगिया में जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन से पूर्व पीने का पानी एक बहुत बड़ी समस्या थी। हैंडपंप व कुए जल आपूर्ति के स्त्रोत थे, जो गर्मी की शुरुआत में ही सूख जाते थे। पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए महिला, पुरुष और यहां तक कि बच्चे भी दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर थे। नल जल योजना के सफल क्रियान्वयन से फांगिया गांव की तस्वीर अब बदल गई है अब इस गांव के हर घर में नल और और हर नल में जल है।

नल जल योजना से प्रत्येक व्यक्ति के चेहरे पर खुशी है और पूरे गांव में खुशहाली आई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत ग्राम फांगिया सहित तीनों बसाहट के हर घर में पीने का शुद्ध पानी पहुंचाने का बीड़ा उठाया गया। जल जीवन मिशन के तहत एक करोड़ 7 लाख रूपए की लागत से नल जल योजना तैयार की गई और इसे 9 महीने की तय समय से पहले ही पूरा कर लिया गया। यहां एक लाख लीटर पानी की क्षमता वाला ओवरहेड टैंक बनाया गया। जिससे पूरे गांव में पानी की आपूर्ति होती है। यहां 20 हजार लीटर क्षमता का एक सम्पबेल तथा 10 हजार लीटर प्रति घंटा की क्षमता वाली कीटाणु नाशक डिसइन्फेक्शन यूनिट का निर्माण भी किया गया है। लगभग 9 हजार मीटर के विभिन्न व्यास की डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन बिछाई गई है। फांगिया गांव के कुल 300 परिवारों में 300 घरेलू टेब कनेक्शन लगाए गए हैं। इन नलों से घरों तक पानी पहुंचाया गया है। यह परियोजना अगले 20 सालों तक गांव की पेयजल की मांग के अनुसार तैयार की गई है।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के श्री एमसी अहिरवार ने बताया कि नल जल योजना का कार्य पूरा होने के बाद अब इसे ग्राम पंचायत की पेयजल स्वच्छता समिति को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह समिति बेहतर तरीके से इसका संचालन कर रही है। अपने घर में नल और जल के लिए सभी ग्रामवासी निर्धारित शुल्क की नियमित अदाई भी दे रहे हैं। फांगिया गांव के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की यह पहल बहुआयामी साबित हुई है। पानी की चिंता से बेफिक्र होकर ग्रामवासी अब अपनी आजीविका और रोजगार को समय दे पा रहे हैं।ग्राम फांगिया की कमलाबाई बताती है की नल जल योजना आने से पूर्व हमें पानी के लिए बहुत परेशान होना पड़ता था। सुबह 4:00 से उठकर हमें पहले पानी लेने के लिए जाना होता था। पानी के लिए यदि हम जल्दी न उठे तो हम घर के अन्य कार्य समय पर नहीं कर पाते थे। बच्चों के स्कूल के साथ ही हमे खुद भी अपने काम पर जाने में देरी होती थी। कई बार तो छोटे बच्चों को रोता हुआ घर छोड़कर भी सुबह से पानी भरने के लिए जाना पड़ता था। गांव की अन्य महिला श्रीमती सरिता बाई ने कहा कि हम प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को सहृदय धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने हमारे गांव में नल जल योजना के तहत हर घर में नल कनेक्शन देकर हमें पानी की चिंता से मुक्त किया है। अब हम समय पर हमारे सारे काम पूरे कर पाते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गणेश विसर्जन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे अंबाड़ी के मूर्तिकार     |     बालमपुर में डाक चौपाल, ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी     |     चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811