Let’s travel together.

केले का छिलका चमका देगा चेहरा, इन 4 तरीकों से करें इस्तेमाल

0 68

स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर लोग कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट्स भी करवाते हैं, जिससे न सिर्फ पैसे ज्यादा खर्च होते हैं, बल्कि आपकी त्वचा पर इसके साइड इफेक्ट्स होने का डर भी रहता है. वहीं नेचुरल चीजें सस्ती होने के साथ ही नुकसान नहीं पहुंचाती हैं. केला तो आपकी सेहत और स्किन को फायदा करता ही है, इसका छिलका भी आपकी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है.

केले के छिलके को ज्यादातर लोग फेंक देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि पके केले का छिलका आपको कई स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा दिला सकता है और त्वचा को हेल्दी बनाने में भी मदद करता है. तो चलिए जान लेते हैं इसे इस्तेमाल करने का क्या है सही तरीका.

चेहरे पर करें केले के छिलके से मसाज

केले के छिलके में भी फाइबर, आयरन, कैल्शियम और विटामिन बी6, बी12, जिंक, मैग्नीशियम, और अन्य कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को चमकदार बनाने में सहायक हैं. केले के छिलके के अंदरूनी हिस्से से आप अपनी स्किन की मसाज कर सकते हैं, ये डीप क्लींजिग का काम करने के साथ ही त्वचा को मुलायम भी बनाएगा.

शहद के साथ लगाएं केले का छिलका

केले के छिलके के अंदरूनी हिस्से पर आप शहद लगाकर चेहरे की मसाज कर सकते हैं. करीब 8 से 10 मिनट तक सर्कुलर मोशन में चेहरे की मसाज करें और इसे 20 मिनट ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद चेहरे को धो दें. इससे आपकी त्वचा हर ग्लो आने के साथ ही दाग-धब्बे, महीन लाइनों की समस्या से भी निजात मिलती है.

हाथ-पैरों की त्वचा में भी आएगी चमक

कई लोगों को हाथ-पैरों की उंगलियों, कोहनी और घुटनों जैसी जगहों की त्वचा पर कालेपन की समस्या होती है. केले का छिलका आपकी इस समस्या को भी सुलझा सकता है. इसके लिए केले के छिलके के अंदरूनी हिस्से पर चुटकी भर हल्दी और थोड़ी सी चीनी लेकर प्रभावित हिस्सों की सर्कुलर मोशन में मसाज करें. इससे डेड स्किन सेल साफ होंगे और धीरे-धीरे त्वचा का कालापन भी दूर होने लगता है.

केले के छिलके का स्किन केयर मास्क बनाएं

सबसे पहले दो केले के छिलके लेकर मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें और फिर इसमें आधा कम ओटमील और दो से तीन चम्मच चीनी, थोड़ी सी हल्दी और शहद डालकर अच्छी तरह से मिक्सचर तैयार कर लें. इस मास्क को अपनी चेहरे के साथ ही हाथों और पैरों पर अप्लाई करें. कुछ देर बाद मसाज करते हुए इसे साफ कर लें और मॉश्चराइजर लगाएं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करो योग, रहो निरोग: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर  राज्यपाल एवं विधायकों की उपस्थिति में गरिमामय योग अभ्यास कार्यक्रम संपन्न     |     मानस भवन में प्राकृतिक खेती पर मंथन, 2.96 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर हुई 23वीं किस्त     |     राशन चाहिए तो कराना होगा ई-केवाईसी, बिना सत्यापन बंद हो सकता है अनाज वितरण     |     आज  21 जून को दीवानगंज कर्क रेखा पर दिखेगा अनोखा नजारा, दोपहर 12 बजे गायब होगी परछाई, सैलानियों की उमड़ेगी भीड़     |     दीवानगंज स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आई महिला की मौत, 3 घंटे तक पटरी पर पड़ा रहा शव     |     दिव्य चिंतन::जब सामूहिक हत्याकांड के आरोपी स्वीकार्य हैं, तो सवाल उठाने वाले का बलिदान अस्वीकार्य क्यों ? -हरीश मिश्र      |     चढ़ावा चोरी: आस्था को बचाने ‘डिजीटल अर्पणम्’ अपनाएं !- अजय बोकिल      |     सजग पत्रकार राजकुमार केसवानी जी पर लिखे मोनोग्राफ का विमोचन     |     पशुपति नाथ मंदिर में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विंध्य के सपूत स्व. यमुना प्रसाद शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811