शहडोल । जिले के ब्योहारी नगर में बुधवार को पेड़ काटते समय जेसीबी पलट गई। जानकारी के अनुसार पेड़ कटाई के दौरान जेसीबी से पेड़ को खींचा जा रहा था। उसी समय झटके से जेसीबी पलट गई और पेड़ भी धराशायी हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जेसीबी अंदर की ओर गिरी जिसके कारण कोई जनहानि नहीं हो पाई और चालक भी बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार यहां एमपीआरडीसी के द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। उसी के लिए पेड़ों की कटाई चल रही है । ब्योहारी के पीएचई विभाग के सामने पेड़ कटाई के दौरान यह घटना हुई है। इस घटना के दौरान आसपास लोग मौजूद थे, लेकिन सभी बाल-बाल बच गए। ब्योहारी थाने के उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। पेड़ काटते समय जेसीबी पलट गई है। इस घटना में कोई घायल तक नहीं हुआ है। सभी सुरक्षित हैं।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.