Let’s travel together.

उज्जैन में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में योग प्रतियोगिता शुरू

109

हेमेंद्रनाथ तिवारी उज्जैन

 धर्मनगरी उज्जैन में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2023’ की शुरूआत बुधवार को राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के साथ हो गई। पहले दिन माधव सेवा न्यास परिसर में बनाए विभिन्न मंचों से देश के 19 राज्यों से आए 128 खिलाड़ियों ने योग प्रतिभा दिखाई। इसके पहले उद्घाटन समारोह में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा.मोहन यादव ने कहा कि महाकाल की नगरी से योग खेलो की शुरुआत की जाना निश्चित रूप से महत्वपूर्ण घटना है। योग के बल पर ही भगवान कृष्ण ने सुदर्शन चक्र को धारण किया था। योगेश्वर कृष्ण उज्जैन में ही शिक्षा ग्रहण कर श्री कृष्ण बने हैं। मध्यप्रदेश शासन ने योग को शिक्षा के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है। कार्यक्रम में गोवा के खेल मंत्री गोविंद गोवड़े, हरियाणा खेल अकादमी के जयदीप आर्य ने भी संबोधित किया। बता दे कि प्रतियोगिता 3 फरवरी तक होगी।

इन प्रदेशों के खिलाड़ी पहुंचे प्रतियोगिता में

प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश सहित महाराष्ट, राजस्थान, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दादर नागर हवले, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मेघायल, ओडिसा, सिक्कीम, तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, बंगाल की टीम ने प्रतिभागिता की है। मध्य प्रदेश की टीम में जबलपुर की अभिका मिश्रा, निष्ठा गोड़बोले, रिया, दीपा लोधी, उत्सव पटेल, प्रणय साहू, नित्या अग्रवाल, आर्को नष्कर, इंदौर के प्रणीत पाटिल, गौरव परिहार, छिंदवाड़ा के मिलन वादरे, मुरैना की अंकिता प्रजापति शामिल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर     |     प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |     अज्ञात कारणों 25 वर्षीय युवक ने लगाई आम के पेड़ पर फांसी     |     राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने जिले में लोकसंगीत के जरिए युवाओं को किया जागरूक     |     पांव से मोहताज फिर भी घर में बैठकर किया योग     |     सांची के बेसहारों का अपना घर आश्रम बना सहारा      |     सड़क पर गंदा पानी बहाने से मना करना आदिवासी महिला पंच को पड़ा भारी     |     डूब प्रभावित क्षेत्र के अवरुद्ध मार्गों पर पुल निर्माण की मांग, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     वीरांगना लक्ष्मीबाई के वंशज श्रीमंत योगेश राव जी का स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811