Let’s travel together.

मां के निधन के बाद दुख की घड़ी में राखी सावंत

98

एक्ट्रेस राखी सावंत की मां जया भेड़ा अब इस दुनिया में नहीं रहीं। वह लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर और कैंसर से पीड़ित थीं। जया भेड़ा का इलाज टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में चल रहा था। राखी सावंत मां के बेहद करीब थीं। सिर से मां का साया हटने से वह बुरी तरह टूट गई हैं। सोशल मीडिया पर राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है। इसमें उनका करुण रुदन देख किसी की भी आंखे नम हो जाएंगी। राखी सावंत सलमान खान का नाम ले-लेकर रो रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस सलमान खान को अपना भाई मानती हैं। दुख की इस घड़ी में राखी को उन्हीं की याद आई।

बता दें कि कल 28 जनवरी को राखी सावंत की मां ने आखिरी सांस ली। यह दुख राखी पर पहाड़ बनकर टूटा है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मां को अस्पताल से ले जाते हुए राखी फूट-फूटकर रो रही हैं। इस दौरान उन्होंने सलमान खान को भी याद किया। वीडियो में बिलखते हुए राखी कहती नजर आ रही हैं, ‘सलमान भाई मां मर गई।’ इस तरह बार-बार राखी सलमान भाई का नाम ले रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले करीब तीन साल से जया भेड़ा कैंसर से जूझ रही थीं। अब आखिरी वक्त में उनका कैंसर कैंसरी किडनी और फेफड़ों तक फैल गया था। मल्टीपल ऑर्गन फेल होने के चलते जया की हालत बिगड़ती चली गई और कल उन्होंने दम तोड़ दिया। राखी के पति आदिल ने कल जया भेड़ा के निधन की पुष्टि की। राखी का कहना था कि जनवरी में उनकी मां को ब्रेन ट्यूमर भी हो गया था, जिसके बाद वह किसी को पहचान नहीं पा रही थीं। बता दें कि, सलमान खान से लेकर मुकेश अंबानी तक ने राखी सावंत की मां के इलाज में मदद की थी।

बता दें कि राखी सावंत एक्टर सलमान खान को बहुत मानती हैं। बॉलीवुड के भाई कहे जाने वाले सलमान ने हर मुसीबत में राखी का साथ दिया है। राखी की मां के इलाज में उन्होंने आर्थिक मदद दी। साथ ही राखी की निजी जिंदगी से जुड़ी परेशानियां भी सलमान चुटकियों में सुलझा देते हैं। बीते दिनों जब राखी अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर परेशान थीं और आदिल शादी को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं कर रहे थे, तब भी सलमान खान ने दखल दिया और सारा मामला सुलझ गया। राखी सावंत ने खुद यह कहा था कि भाई यानि सलमान खान ने सब सही कर दिया।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811