Let’s travel together.

मुरैना के पहाड़गढ़ जंगलों में सुखोई और मिराज क्रेश, एक सैनिक की मौत और दो के घायल की सूचना

80

मुरैना ।  पहाड़गढ़ से करीब पांच किमी दूरी निरार रोड पर मड़वाली माता के पास सुखोई 30 और मिराज फाइटर प्लेन क्रेश हो गए। इस घटना में एक की मौत और दो के घायल होने की जानकारी मिल रही है। हालांकि प्रशासन अभी मौके पर पहुंच रहा है। घटनाक्रम के मुताबिक पहाड़गढ़ क्षेत्र के लोगों को जंगल में तेज आवाज सुनाई दी। जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां पर एक विमान क्रेश हुआ था और उसमें आग लगी हुई थी। घटना की आधिकारी सूचना इंटरनेट मीडिया पर दी गई है। लेकिन अधिक जानकारी नहीं दी गई है। घटनाक्रम के मुताबिक सुबह पहाड़गढ़ क्षेत्र के लोगों को जंगल में तेज आवाज के साथ धमाका सुनाई दिया। जब लोग मौके पर पहुंचे तो फाइटर प्लेनो में आग लगी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके के लिए पुलिस व प्रशासन के अफसर पहुंच रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पहाड़गढ़ क्षेत्र में पहले भी दो मिराज फाइटर प्लेन क्रेश हो चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

 मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |     तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना     |     रायसेन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच कैंप: करोड़ों के ऋण स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार     |     कैंसर की समय पर पहचान और त्वरित इलाज से बचाई जा सकती है जिंदगी -केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811