Let’s travel together.

भक्तों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान- मानस आचार्य सुरेंद्र शास्त्री

0 888

उदयपुरा/रायसेन। नर्मदा माटी के गौरव सदाशिव नित्यानंद गिरी जी महाराज की प्रेरणा से श्री रामचरितमानस विद्यापीठ द्वारा आयोजित नित्य सत्संग, सेवा, सिमरन कार्यक्रम अंतर्गत चल रही मानस यात्रा का कार्यक्रम नगर के भट्टा मोहल्ला शनि मंदिर प्रांगण में आयोजित हुआ आयोजन ओम प्रकाश उर्फ चिंकू राय मित्र मंडल द्वारा किया गया सत्संग सभा में मानस में चल रहे प्रसंग श्री वशिष्ठ का सभा को संबोधित एवं भरत एवं श्री राम के संवाद आदि वर्णित कथा का विद्वानों द्वारा सहज सरल एवं भावपूर्ण संगीत में व्याख्या की गई ।

मानस आचार्य सुरेंद्र शास्त्री ने बताया कि श्री भरत जी के चरणों का प्रेम जगत में समस्त शुभ मंगल का मूल है, भरत श्री राम के भाई ही नहीं अपितु अपने को राम जी का सेवक मानते हैं! श्री राम जी के सेवकों की सेवा सैकड़ों, कामधेनु के समान सुंदर है !भक्तों की सेवा से ही प्रसन्न होते हैं भगवान ,सत्संग सभा को हरिदत्त संगीत आचार्य ,नर्मदा प्रसाद रामायणी ,अमरनाथ छोटे महाराज ,सुदामा शास्त्री ,आशीष शास्त्री, कैलाश दुबे ,योगेश पांडे आदि ने भी कथा प्रसंग श्रवण कराया ,संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी अजय मिश्रा भोपाल आदि ने भी मानस विद्या पीठ द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्कृति जागृत करने हेतु बहुत सुंदर कार्य है ,कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता चतुर नार रघुवंशी द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम समापन पूर्व दिवंगत नगर के पूर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष रामगोपाल मुन्ना महाराज को सामूहिक श्रद्धांजलि दी गयी! सभा में वरिष्ठ साहित्यकार कवि गोविंद गोदानी, समाजसेवी डॉ विजय मालानी, केशव पटेल पूर्व नगर अध्यक्ष, नेतराम कौरव ,भानु सिसोदिया, बसंत पटवा ,रामकुमार रोने हा, रामगोपाल बड़कुल ,अतुल राय, मदन नेमा ,राजू खड़िया ,भरत सिंह राजपूत ,श्रीमती आशा रघुवंशी ,उमा रघुवंशी ,रेखा नेमा बबलू पोरिया ,डब्बू विश्वकर्मा, बबलू प्रजापति ,चंद्रशेखर एडवोकेट आदि नगर के लोग उपस्थित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811