Let’s travel together.

कांग्रेस ने किसान न्याय यात्रा निकाली,ट्रेक्टर पर सवार होकर पहुंचे कलेक्ट्रेट,ज्ञापन सोपा

0 83

रायसेन।  किसानों की मांगों को लेकर रायसेन मे कांग्रेस ने किसान न्याय यात्रा निकाली। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रैक्टर पर सवार हुए।

पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल भी यात्रा में शामिल हुए। शहर के मुख मार्ग से किसान और कांग्रेसी ट्रैक्टर रैली के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे मौके पर भारी संख्या मेें पुलिस बल भी तैनात किया गया था.किसानों ने उपज के समर्थन मूल्य बढ़ाने व किसानों की अन्य मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। रायसेन जिले के अलग-अलग हिस्सों से कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए थे ।


इससे पूर्व ब्लाक कांग्रेस कार्यालय के सामने एक जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमे विधायक देवेंद्र पटेल,पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल गाडरवास्,राजेंद्र तोमर, साँची ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल सहित जिले भर से आये कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए।कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्ग्रेस नेताओ ने ज्ञापन सोपा।

ज्ञापन में कांग्रेस ने किसानों को सोयाबीन का 6000 रूपय प्रति क्विटल दिया जाय।किसानों की सोयाबीन कि बीबी फसल पर 40% कि जगह 100% खरीदी जाए। किसानों की गेहूँ का 2700 रुपये प्रति क्विटल तथा धान का 3100 रूपये क्विटल दिया जाने की मांग की हे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज में भीषण सड़क हादसा: डंपर और स्पोर्ट्स बाइक की टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत     |     उप मुख्यमंत्री ने की रीवा विधानसभा में जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा     |     व्यवहार न्यायालय सेमरिया की आवश्यकता और अधिकार है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल      |     खेत बचाओ अभियान एवं पराली प्रबंधन को लेकर कृषि विभाग ने शुरू किया जागरूकता कार्यक्रम     |     गैरतगंज में चोरों का आतंक: एक ही रात में चार मकानों के टूटे ताले बाइक भी चोरी; सुधा सागर नगर को बनाया निशाना     |     यशपाल सिंह स्वर्णकार बने गैरतगंज जनपद पंचायत के नए सीईओ     |     ग्राम वन समिति की बैठक आयोजित, चबूतरा और तालाब निर्माण सहित विकास कार्यों पर हुई चर्चा     |     गीदगढ़ में भैरव बाबा मंदिर की दीवार पर दिख रही ज्योति जैसी रहस्यमयी रोशनी, नवरात्र से लगातार दिखाई देने का दावा     |     सात साल में भी तैयार नहीं हुआ दीवानगंज रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, पटरियां पार करना मजबूरी     |     तीर्थ क्षेत्र माँ विंध्यवासिनी दरबार, सिरवारा नो दिवसीय श्रीदेवी भागवत महापुराण का समापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811