Let’s travel together.

गणतंत्र दिवस आयोजित मुख्य समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने किया ध्वजारोहण

0 172

रायसेन।जिला मुख्यालय रायसेन सहित सम्पूर्ण जिले में पूरे उमंग, उल्लास और राष्ट्रप्रेम की भावनाओं से ओत-प्रोत वातावरण में गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय रायसेन स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राउण्ड पर आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गणतंत्र दिवस पर प्रदेश की जनता के नाम प्रसारित संदेश का वाचन भी किया।


समारोह में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने सलामी परेड का निरीक्षण किया। समारोह में सुरक्षा बलों द्वारा हर्ष फायर किया गया एवं राष्ट्रगान की आकर्षक धुन प्रस्तुत की गई। परेड में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, होमगार्ड, महिला पुलिस बल, एनसीसी तथा स्काउड गाइड द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। मुख्य अतिथि डॉ चौधरी द्वारा इस अवसर पर रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। इसके पश्चात उन्होंने परेड कमाण्डर से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री पीसी शर्मा, अपर कलेक्टर श्री आदित्य रिछारिया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमृत मीणा सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व परेड कमान्डर रक्षित निरीक्षक श्री बीएस चौहान द्वारा किया गया।

परेड के लिए इन्हें मिला पुरस्कार

गणतंत्र दिवस समारोह के अंत में पुरस्कार वितरित किए गए। परेड के लिए जिला पुलिस बल को प्रथम पुरस्कार, होमगार्ड को द्वितीय पुरस्कार तथा विशेष सशस्त्र बल 17वी बटालियन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। महिला पुलिस बल को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान

गणतंत्र दिवस समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सैनानी तथा लोकतंत्र सैनानियों के परिजनों को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए पुरस्कार

गणतंत्र दिवस समारोह में आयोजित सांस्कृति कार्यक्रमों की कड़ी में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए शाईनिंग पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल रायसेन को प्रथम पुरस्कार, सरस्वती विद्या मंदिर रायसेन को द्वितीय पुरस्कार तथा डॉ राधाकृष्णन हायर सेकेण्डरी स्कूल रायसेन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह झांकियां हुईं पुरस्कृत

गणतंत्र दिवस समारोह में शिक्षा विभाग द्वारा प्रदर्शित की गई झांकी को प्रथम पुरस्कार, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा प्रदर्शित झांकी को द्वितीय तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदर्शित की गई झांकी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान

गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।  जिसमे जिला जनसम्पर्क अधिकारी अनुभा सिंह को भी सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |     अज्ञात कारणों 25 वर्षीय युवक ने लगाई आम के पेड़ पर फांसी     |     राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने जिले में लोकसंगीत के जरिए युवाओं को किया जागरूक     |     पांव से मोहताज फिर भी घर में बैठकर किया योग     |     सांची के बेसहारों का अपना घर आश्रम बना सहारा      |     सड़क पर गंदा पानी बहाने से मना करना आदिवासी महिला पंच को पड़ा भारी     |     डूब प्रभावित क्षेत्र के अवरुद्ध मार्गों पर पुल निर्माण की मांग, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     वीरांगना लक्ष्मीबाई के वंशज श्रीमंत योगेश राव जी का स्वागत     |     भोपाल जंगशन को मिलेगा भव्य रूप,मंदिर शैली की थीम पर विकसित करने की तैयारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811