Let’s travel together.

सौंदर्या शर्मा बिग बॉस 16 के घर से हुईं बेघर

144

इस संडे के एलिमिनेशन राउंड में इस बार सौंदर्या शर्मा को घर से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। जब सलमान खान ने घर में मौजूद लोगों से टीना दत्ता, शालीन भनोट और सौंदर्या में से किसी एक को चुनने के लिए कहा तो सौंदर्या के खिलाफ ज्यादा वोट दिए गए जिसके बाद सौंदर्या को घर से बाहर कर दिया गया। अब सौंदर्या ने अपने मन की बात जाहिर करते हुए ये बताया है कि घर में मौजूद लोगों में से वो किसे विनर बनते देखना चाहती हैं।

घर से बाहर होने के बाद सौंदर्या ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि वो अर्चना गौतम को शो का विनर बनते देखना चाहती हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने बिग बॉस 16 के घर में बहुत अच्छा समय बिताया है, और इसे छोड़ते हुए मेरे मन में मिक्स फिलिंग्स हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस सीजन में इतनी आगे तक जा पाउंगी। शो में मेरी जर्नी काफी अच्छी रही और मेरी फैमिली इसे लेकर काफी खुश होगी। मैं फैंस को उनके प्यार के लिए धन्यवाद देती हूं। मैं अपने को-कंटेस्टेंट की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे वो सिखाया जो मैं कहीं और नहीं सीख सकती थी। उन सभी को शुभकामनाएं और मैं ये जानने के लिए इंतजार नहीं कर सकती कि इस गेम-चेंजिंग सीजन में कौन जीतेगा। मुझे उम्मीद है कि अर्चना जीतेंगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |     वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं     |     सेवा संकल्प यात्रा का औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में हुआ जोरदार स्वागत     |     माँ खेड़ापति माता मंदिर समिति ने गणेश समितियों और अखाड़ों का किया स्वागत     |     हनुमानगढी घोघरा नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने पितृपक्ष में किया तर्पण     |     सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न     |     अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811