Let’s travel together.

सीएम शिवराज से मिले बाबा रामदेव, वोट क्‍लब पर किया योग

61

भोपाल ।    योग विधा को जन-जन में लोकप्रिय करने वाले योगगुरु बाबा रामदेव बुधवार सुबह भोपाल पहुंचे। यहां उन्‍होंने बड़ी झील के किनारे वोट क्‍लब पर प्रात:काल लोगों को योगाभ्‍यास कराया। बाबा रामदेव ने बुधवार सुबह बोट क्लब पर पतंजलि योगपीठ के सदस्यों के साथ सुबह 5:00 से 8:00 तक योग शिविर किया। इसके बाद यहां उन्‍होंने बड़ी झील में क्रूज की सवारी का आनंद भी लिया। इस अवसर पर उन्‍होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान भोपाल नगरी और यहां के नैसर्गिक सौंदर्य की मुक्‍तकंठ से तारीफ की। बाबा रामदेव ने मुख्‍यमंत्री आवास पहुंचकर सीएम शिवराज से भी सौजन्‍य मुलाकात की। बाबा रामदेव ने कहा कि भोपाल बहुत अच्छा, बहुत सुंदर है। मप्र के और भोपाल के लोग भी बहुत अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि आज नेशनल टूरिज्म डे है। आध्यामिक, धार्मिक, नैसर्गिक, प्राकृतिक पर्यटन की दृष्टि से यह प्रदेश और इसकी राजधानी भोपाल श्रेष्ठतम है। हालांकि वह यहां पर कोई विवादित बयान देने से बचते नजर आए। मीडियाकर्मियों ने जब उनसे बागेश्‍वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री के हिंदू राष्‍ट्र बनाने के बयान पर प्रतिक्रिया लेनी चाही तो उन्‍होंने चुप्‍पी साध ली और मुस्‍कराते हुए हाथ जोड़ लिए। यहां से वह सीएम हाउस पहुंचे और मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह के साथ सौजन्‍य भेंट की।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

अंबेडकर जयंती पर दीवानगंज ग्राम पंचायत में श्रद्धांजलि, ग्राम सभा में एजेंडा पेश,कई विभागों की अनुपस्थिति बनी चर्चा का विषय     |     सरार गांव में गैस रिसाव से लगी आग, घर का सामान जलकर राख,युवक की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना     |     बालमपुर घाटी के ऊपर भदभदा गांव के मोड पर मंगलवार सुबह आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा ड्राइवर क्लीनर घायल     |     विधायक ने ख़रोरा में अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन का किया शुभारंभ     |     विधायक अनुज शर्मा ने ग्राम संकरी को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात     |     मंडीदीप में डामर सड़क निर्माण का शुभारंभ, वार्ड 13 को मिलेगा बेहतर आवागमन का लाभ     |     बाबासाहेब अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन     |     सेवा समिति ने मनाई बाबा साहेब की जयंती, समरसता दिवस के रूप में किया आयोजन     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाभियान 2026 का जिले भर में शानदार आयोजन     |     गैरतगंज-गढ़ी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती, ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सभाओं का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811