Let’s travel together.

इंदौर के हीरानगर क्षेत्र में बारदान के गोदाम में रात में लगी भीषण आग, सुबह तक नहीं बुझी

159

इंदौर। इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में एक गोदाम में भीषण आग लग गई। बारदान के गोदाम में रविवार रात लगी आग सोमवार सुबह तक नहीं बुझाई जा सकी। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी रातभर मशक्कत करते रहे। यह आग हीरानगर थाना क्षेत्र के एमआर-10 स्थित भाग्यलक्ष्मी कालोनी में सचिन ट्रेडर्स बारदाना गोदाम में लगी। आग रविवार देर रात लगी थी। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। हालांकि सोमवार सुबह तक आग बुझाने के लिए मशक्कत की जाती रही। बताया जाता है कि आग में लाखों रुपये का सामान जल गया।

मालिक का आरोप- किसी ने लगाई आग

गोदाम मालिक प्रमोद राय ने कहा कि गोदाम में बिजली भी नहीं है, संभवतः किसी ने आग लगाई होगी। खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत कर रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811