Let’s travel together.

ऊंचाई पर पहुंचना कठिन नहीं, ऊंचाई पर बने रहना चुनौतीपूर्ण – उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल 

0 49

 संस्कार और संस्कृति को जीवन का अंग बनाएं : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

युवा अपनी प्रतिभा और कौशल से देश की विकास यात्रा को दें नई गति

पीआईएमआर भोपाल के दीक्षारंभ-2026 कार्यक्रम में हुए शामिल

भोपाल । उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल आज पीआईएमआर भोपाल के दीक्षारंभ-2026 कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने संस्थान में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नए विद्यार्थियों के लिए आयोजित यह अभिमुखीकरण कार्यक्रम उनके शैक्षणिक जीवन की महत्वपूर्ण शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई और भविष्य पर पूरी गंभीरता से ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आज का युवा, जिसे जेन-जी कहा जाता है, ऐसे समय में आगे बढ़ रहा है जब भारत तेजी से बदल रहा है। यह युवाओं के लिए सौभाग्य की बात है। सरकार द्वारा अधोसंरचना और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है। जब मजबूत अधोसंरचना तैयार होती है, तो विभिन्न क्षेत्रों में विकास को गति मिलती है तथा देश की प्रगति की गति और विस्तार बढ़ता है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्पीड, स्केल और स्किल पर विशेष जोर दिया है। देश के विकास के लिए कुशल मानव संसाधन अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमारे यहां केवल रोजगार के अवसरों की कमी नहीं है, बल्कि आवश्यक कौशल से युक्त मानव संसाधन तैयार करना भी एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। ऐसे शिक्षण संस्थानों की भूमिका इसी दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपनी पढ़ाई, डिग्री और आगे की शिक्षा पर पूरा ध्यान केंद्रित करें तथा भारतीय संस्कृति और संस्कारों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि ऊंचाई पर पहुंचना उतना कठिन नहीं है, जितना ऊंचाई पर बने रहना कठिन है। इसलिए सफलता प्राप्त करने के साथ उसे बनाए रखने के लिए संस्कार, संस्कृति और मजबूत चरित्र आवश्यक हैं।

 

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि विद्यार्थी अपनी योग्यता और प्रतिभा को निरंतर निखारें और देश की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जिस संस्थान में प्रवेश मिला है, वहां उन्हें अच्छे अवसरों के साथ अनुभवी फैकल्टी का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। अब यह विद्यार्थियों पर निर्भर है कि वे इन अवसरों का सदुपयोग करते हुए अपने भविष्य को किस प्रकार आकार देते हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनकर देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। कार्यक्रम में पीआईएमआर के चेयरमैन डॉ हिमांशु जैन, डायरेक्टर डॉ अनिल बाजपेयी, प्रिंसिपल डॉ रेणु यादव सहित नवप्रवेशित छात्र, छात्राएं, अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मजदूरों की कमी से धान कटाई में आई तेजी, खेतों से फसल घर लाने की जद्दोजहद में जुटे किसान     |     घने कोहरे में कुलहड़िया के अंधे मोड़ पर पलटा वाहन, चालक घायल, बड़ा हादसा टला     |     दीपावली की तैयारियों में जुटे कुम्हार, दिन-रात बना रहे मिट्टी के दीये और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां     |     हाईवे-18 पर बस चालकों की मनमानी, जहां मन हुआ वहीं रोक दी यात्री बस     |     भैंसरा में जमीयत उलेमा कमेटी का गठन     |     देश के विकासशील राज्यों में मध्यप्रदेश सबसे आगे है – उप मुख्यमंत्री      |     रीवा के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की व्यवस्थाओं से एनएबीएच टीम संतुष्ट     |     उप मुख्यमंत्री ने हिनौती गौधाम में 2 नवीन गौ शेड का किया लोकार्पण, पहुंच मार्ग का भूमि पूजन     |     उप मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ     |     लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत आयोजित ‘प्रमुख नागरिक गोष्ठी’ में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811