ओरछा। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बुंदेलखंड क्षेत्र की 68 सौ करोड़ की सड़काें का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा सहित भाजपा के सैकड़ों नेता मौजूद थे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री गडकरी ने श्री रामराजा सरकार के दर्शन किए और मंदिर का भ्रमण किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आने के बाद मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसमें सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। इसके बाद कन्या पूजन किया गया और सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र के हजारों लोग मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आना था। लेकिन उनका कार्यक्रम बाद में रद हो गया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.