Let’s travel together.

ईद-उल-अजहा पर हल्की बूंदाबांदी के बीच नमाज अदा की

0 195

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

ईद-उल-अजहा पर हल्की बूंदाबांदी के बीच दीवानगंज ईदगाह में नमाज अदा कर मुस्लिम समाज के लोगों ने अमन चैन की दुआ मांगी। मुफ्ती मसरूर साहब ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई।नमाज के बाद अमन शांति के लिए अल्लाह ताला से दुआएं मांगी और एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। ईद पर्व को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह देखा गया। बूंदाबांदी होने के बावजूद भी ईद की नमाज अदा करने दीवानगंज पर काफी भीड़ मौजूद रही।


सोमवार को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। त्याग और समर्पण के प्रतीक स्वरूप कुर्बानियां दी गई।
नमाज के दौरान दीवानगंज ईदगाह पर एहतियात के तौर पर दीवानगंज पुलिस चौकी प्रभारी सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे। दीवानगंज ईदगाह पर दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा स्टेशन, गीदगढ़, निनोद, बेरखेड़ी चौराहा, खोहा, शाहपुर, मुड़िया खेड़ा, बालमपुर सहित आसपास के गांव के लोग नमाज पढ़ने दीवानगंज के ईदगाह पर पहुंचे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिवपुरी की जनसुनवाई में अपनी समस्या बताने आया था ग्रामीण अचानक हुई मौत     |     ओंकारेश्वर से कांवड़ लेकर आए लॉ स्टूडेंट आयुष ने इंदौर के नीलकंठ मंदिर में किया शिव अभिषेक     |     मोटरसायकिल चोरी करने वाले आरोपी को 03 वर्ष की सजा     |     सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811