Let’s travel together.

बिग बॉस के फिनाले से पहले शिव-निमृत की दोस्ती हुई खत्म

101

Bigg Boss 16: कलर्स के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस को खत्म होने में बस अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। घर में अभी भी 9 कंटेस्टेंट मौजूद है। फिनाले वीक में पहुंचने के बाद अब एक के बाद कंटेस्टेंट के असली चेहरे सामने आ रहे हैं।
हालांकि जो बात दर्शकों को सबसे ज्यादा हैरान कर रही है, वह ये है कि साजिद खान के जाते ही मंडली में फूट पड़ गई है। अब हाल ही में कैप्टेंसी के दावेदार शिव ठाकरे और निमृत कौर अहलूवालिया की दोस्ती में फिनाले से पहले ही दरार आ गई। इतना ही नहीं निमृत को कंटेस्टेंट ताना मारते हुए भी नजर आए कि आखिर उनकी आंखें खुल गई।

इस कंटेस्टेंट की वजह से हुई लड़ाई

हाल ही में आगामी एपिसोड का एक नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में शिव ठाकरे और सौंदर्या शर्मा आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके बाद सौंदर्या शिव और निमृत की दोस्ती पर निशाना साधते हुए नजर आती हैं। वह कहती है, ‘अपनी दोस्ती को देखो, तुम्हारी भी कोई दोस्ती नहीं है’।
निमृत की तरफ इशारा करते हुए सौंदर्या कहती हैं,’आंखें खुल रही होंगी इसकी आज’। इस बात को सुनकर निमृत कुछ नहीं कहतीं, बल्कि अपना सिर नीचे झुका लेती हैं। इसके बाद शिव अपनी मंडली के साथ बैठकर निमृत से बात करते हैं।

प्रियंका को लेकर शिव से कही ये बात

बीते एपिसोड में शिव ने निमृत की जगह प्रियंका को टिकट टू फिनाले का असली हकदार बताया था, इसी बात से निमृत काफी खफा हो गई थीं। निमृत शिव को कहती हैं, ‘लिविंग रूम में जो डिस्कशन चल रहा था, उसमें तुमने प्रियंका और एमसी स्टैन का नाम लिया। वो वही प्रियंका-टीना है, जो यहां हमारी धज्जियां उड़ाने में लगी हुई हैं।
निमृत की इस बात को सुनकर शिव खुद को डिफेंड करने की कोशिश करते हुए कहते हैं कि तुम्हें पता है मेरी प्रायोरिटी क्या है। इस बात को सुनकर निमृत शिव पर भड़क जाती हैं और कहती हैं कि तुम्हारी प्रायोरिटी लिस्ट में प्रियंका भी थीं।

निमृत-शिव के बीच होगा मुकाबला

बिग बॉस ने निमृत के साथ टिकट टू फिनाले के लिए और पहला दावेदार बनने के लिए घरवालों को एक मौका दिया कि वह अपने हिसाब से उस कंटेस्टेंट का नाम लें, जो उनके अनुसार काफी मजबूत खिलाड़ी है और फिनाले में जाने का हकदार है। इसमें मेजोरिटी में लोगों ने अधिकतर शिव ठाकरे का नाम लिया।
इसके बाद अब आगामी एपिसोड में कौन टिकट टू फिनाले का हकदार बनता है और कौन कप्तान बनकर राज करता है, ये आने वाले एपिसोड में पता चलेगा।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

औद्योगिक क्षेत्र के जेके वीडियो हाल में अचानक पहुंची पुलिस फोर्स     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा अर्जुन नगर, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब     |     हरदा से 25 किमी दूर गोराखाल जलप्रपात बना पर्यटकों की पहली पसंद     |     जीजा-साली ने की आत्महत्या,जंगल में पेड़ से लटके मिले शव     |     बारिश शुरू होते ही  पक्षियों की चहचहाहट से गुंजित हो उठा स्तूप परिसर     |     गणेश मंदिर बेतवा से जल लेकर कावडिये उज्जैन रवाना,हुआ भव्य स्वागत     |     3 अगस्त जन्म-दिवस पर विशेष :: सरलता, संवेदना, नैतिकता, प्रेम और सेवा के पर्याय : राजेन्द्र शुक्ल- ताहिर अली     |     किशोर कुमार के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     आंगनबाड़ी केंद्र  की दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भावुक विदाई,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811