भोपाल। राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त जिला पंचायत अध्यक्षों को अब सुरक्षा, आवास सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी। उनके प्रोटोकाल का भी पालन कराया जाएगा और मानदेय-भत्ते 54 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये महीना किया जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को की। चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष संघ के अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास पहुंचे 44 जिलों के पंचायत अध्यक्षों से चर्चा कर रहे थे। चौहान ने संघ की अन्य मांगों पर विचार के लिए समिति बनाने को कहा है, इसकी रिपोर्ट के आधार पर इन्हे लागू किया जाएगा। संघ की 12 मांगें हैं। अध्यक्षों के प्रतिनिधिमंडल के साथ सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। संघ के अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री के समक्ष मांगों पर अपना पक्ष रखा। 45 मिनिट की चर्चा के बाद मुख्यमंत्री ने जिला पंचायत अध्यक्षों को राज्यमंत्री के रूप में दिए प्रोटोकाल का विधिवत पालन कराने, आवास एवं सुरक्षा प्रदान करने, राष्ट्रीय पर्व के समय जिले में मंत्रीगणों की अनुपस्थिति पर जिला पंचायत अध्यक्ष से ध्वजारोहण कराने, जिला पंचायत से स्वीकृत होने वाले सभी निर्माण कार्यों में जिला पंचायत अध्यक्षों से अनुमोदन लिए जाने एवं सांसद एवं विधायकों की भांति जिला पंचायत अध्यक्षों को शासन की तरफ से परिचय पत्र जारी करने की मांग को तुरंत स्वीकार कर अमल करने की घोषणा की।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.