Let’s travel together.

भारत लोकतंत्र की जननी’ में सांची विवि की कुलपति का आलेख शामिल

0 110

·भारत के 30 मूर्धन्य विद्वानों के बीच डॉ नीरजा ए गुप्ता का आलेख

भोपाल।भारत सरकार की संस्था भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद द्वारा ‘भारत लोकतंत्र की जननी’ पर केंद्रित शोध पुस्तिका में सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीरजा अरूण गुप्ता का लेख भी शामिल किया गया है। देश के प्रख्यात 30 विद्वानों के लिखे शोध आलेखों में भारतीय लोकतंत्र के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है।

‘Governing Principles of Democracy in Ancient Sanskrit Scriptures based on Sruti, Smriti, Itihas and Mahakavya Texts’ अर्थात ‘प्राचीन संस्कृत में उल्लेखित श्रुति, स्मृति, इतिहास व महाकाव्यों में लोकतंत्र के शासी सिद्धांतों’ शीर्षक के शोध पत्र में वैदिक काल से प्राप्त लोकतंत्र के प्रमाण को रेखाकिंत किया गया है। डॉ. नीरजा गुप्ता ने बताया कि Republic अर्थात गणतंत्र का उल्लेख ऋग्वेद में 40 बार और अथर्ववेद में 9 बार मिलता है।

वेदों के विभिन्न श्लोकों के माध्यम से डॉ. नीरजा ने सुशासन व लोकतंत्र को व्याख्यायित किया है। उन्होंने विभिन्न सूत्रों के माध्यम से वैदिक काल में लोकतंत्र की परिभाषा के साथ ही कार्यपालिका, विधायिका और न्यायव्यवस्था संबंधी सूत्रों को भी व्याख्यायित किया है।

‘भारत लोकतंत्र की जननी’ शोध पुस्तिका के मुख्य संपादक भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद के चेयरमैन श्री रघुवेंद्र तंवर व सदस्य सचिव उमेश अशोक कदम हैं। इसमें डॉ नीरजा गुप्ता के साथ ही प्रो. कपिल कपूर, प्रो. हरिहर पांडा, प्रो. के.टी.एस सराव, प्रो. निलांजन डे, प्रो. अरविंद जमखेड़कर और प्रो. टी.वी कट्टिमनी समेत प्रसिद्ध विद्वानों के लेख हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया अपना 108वां स्थापना दिवस, उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल हुए शामिल     |     रीवा रिवर फ्रंट को देश में प्रथम स्थान: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का विभिन्न संगठनों ने किया अभिनंदन और आभार व्यक्त     |     आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा भिण्ड का जिला अस्पताल: उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मांढर में मातर महोत्सव में शामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     IDBI बैंक चरोदा धोखाधड़ी मामला: पीड़ितों को राशि वापसी शुरू, श्रेय को लेकर सियासत तेज     |     दादागिरी पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार     |     60 प्रतिशत कैडर नियुक्ति का लाभ दिलाने की मांग, सहकारी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय मंदिर  में भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव हर्षोल्लास से मनाया     |     हाईवे-18 पर भूसे का खुला खेल, ओवरलोड वाहनों से हादसों का खतरा; जिले में चारे का संकट गहराने की आशंका     |     9 महीने से फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर लावारिस पड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार, जिम्मेदार बेखबर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811