Let’s travel together.

अनुराग ठाकुर – राष्ट्रीय युवा महोत्सव देश की एकता और अखंडता का प्रतीक..

96

दिल्ली | केंद्रीय युवा एवं खेल व सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को कहा, राष्ट्रीय युवा महोत्सव देश की एकता और अखंडता का प्रतीक, यह भारत का एक लघु रूप है।वह कर्नाटक के धारवाड़ में 26 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस पांच दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन बीते बृहस्पतिवार को पीएम मोदी ने किया था।

अनुराग ठाकुर ने युवाओं को वाई-20 वार्ता और वाई-20 वॉक में शामिल होने और विभिन्न महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों का समाधान सुझाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हम आपके सुझाव जी-20 नेताओं को दस्तावेज के रूप में देंगे।इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने युवा पीढ़ी से एक स्वच्छ, सुंदर, सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए सरकार की पहल में सक्रिय रूप से शामिल होने का आग्रह किया।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जेल में 102 बंदियों की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र, बुराइयां छोड़ नई जिंदगी का लिया संकल्प     |     विदिशा की विरासत ग्रुप द्वारा, पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास का भव्य नागरिक अभिनंदन     |     टू नो टीबी की जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र में माय‌ भारत वालंटियर्स को दिया प्रशिक्षण     |     धर्म आराधना का उद्देश्य: भोग नहीं, कर्मों से मुक्ति     |     बिलांगिंग’: सियासी कड़वाहट में क्यों बदल रहा ‘प्यार का एक सफर’-अजय बोकिल       |     किन्नर समाज कजलियां चल समारोह निकला,विभिन्न शहरों से आये किन्नर भी हुए शामिल     |     शहडोल की बेटी का वैश्विक सम्मान,शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह 4 सितंबर से उज़्बेकिस्तान की चार दिवसीय यात्रा पर     |     मृत्युभोज और तेरहवीं की कुप्रथा के खिलाफ यादव समाज की पहल, श्रद्धांजलि सभा में लिया सामाजिक बदलाव का संकल्प     |     बेगमगंज सागर रोड़ पर गड्ढे में गिरी बाइक , सवार गंभीर घायल     |     पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास का भव्य नागरिक अभिनंदन: इतिहास एवं पुरातत्व में योगदान को सराहा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811