–उप पंजीयक कार्यालय रायसेन में शाम तक एक भी ई-रजिस्ट्री नहीं हो सकी ,दफ्तर में दिनभर छाया रहा सन्नाटा
शिवलाल यादव रायसेन
उप पंजीयक कार्यालय में प्रदेश व्यापी अभियान के तहत सर्विस प्रोवाइडर सोमवार को एक दिनी हड़ताल रखी। हड़ताल के दौरान उप पंजीयक कार्यालय रायसेन में एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। कमोवेश यही हालात रायसेन जिले भर के उप पंजीयक कार्यालयो के रहे ।दफ्तरों में दिनभर सन्नाटा छाया रहा। ई- रजिस्ट्री करने वाले सर्विस प्रोवाइडर दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे रहे। सोमवार को दोपहर इस सर्विस प्रोवाइडर लामबंद होकर जिला पंजीयक कार्यालय रायसेन पहुंचे यहां रायसेन के सर्विस प्रोवाइडर उन्हें सोमवार को दोपहर बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एक ज्ञापन जिला पंजीयक अधिकारी रजनीश सोलंकी को ज्ञापन सौंपा है।
इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वालों में अनिल अन्नू श्रीवास्तव ,रामकुमार साहू देवेंद्र शर्मा प्रदीप राय सुनील राय उदय राय ,हर्षित सक्सेना ,पंकज राय ,मालवीय ,मुकेश लोधी, दिनेश कुशवाहा पवन ठाकुर हेमन्त विश्वकर्मा, सना खान ब्रजेश राय धनराज राय एडवोके असलम खान एडवोकेट आदि उपस्थित हुए।

यह लिखा है ज्ञापन में…..,
उप पंजीयक कार्यालयों में तकनीकी खराबी के कारण अटक रही ई-रजिस्ट्रियां । उसमें सुधार करना बेहद जरूरी है। डीड करप्ट फोटो सही नहीं आने पर तकनीकी खराबी आ गई है। सॉफ्टवेयर में सुधार किया जाए। जुलाई 2015 से ई-संपदा सॉफ्टवेयर के द्वारा ई पंजीयन शुरू हुआ था ।तभी से सॉफ्टवेयर में कई तरह की खामियां हैं। इसीलिए पंजीयन पक्षकारों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ई पंजीयन के दौरान कभी फोटो करप्ट की समस्या तो कभी डिजिटल साइन तो कभी ई रजिस्ट्री में प्रिंट सही नहीं आ रहा है ।जिससे सर्विस प्रोवाइडर और कंप्यूटर ऑपरेटर उप पंजीयक अधिकारी परेशान है ।तमाम खामियों को दूर किया जाए अन्यथा सर्विस प्रोवाइडर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।