Let’s travel together.

बालाघाट में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई, लोगों ने खुद निकाले मकानों- दुकानों से सामान

115

बालाघाट   बालाघाट को साफ-स्वच्छ करने के उद्देश्य से कलेक्टर डा. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन पर लगातार अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई जिला प्रशासन स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर कर रहा है। इसी कड़ी में 16 जनवरी को ग्राम पंचायत गर्रा के गर्रा चौक पर सड़क व शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण पर प्रशासन की जेसीबी चली है और इसमें पक्के मकान व दुकानें ध्वस्त हो गई है।

180 लोगों को दिया गया है नोटिस

कार्रवाई के संबंध में तहसीलदार रामबाबू देवागंन ने बताया कि अतिक्रमण में करीब 180 फीट की सड़क व शासकीय भूमि प्रभावित हो गई थी। जिसे हटाने के लिए पटवारियों के द्वारा दो बार मार्किंग की गई है और अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस थमाया गया था। जिसके तहत ही आज अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई कर सड़क व शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि आज 45 से 50 अतिक्रकण को हटाने की कार्रवाई की गई है और यह कार्रवाई तब तक की जाएगी जब तक पूर्ण रूप से अतिक्रमणकारियों को हटाया नहीं जाता है।

पक्के मकान व दुकानों को किया गया ध्वस्त

बता दें कि गर्रा चौक से वारासिवनी व और लालबर्रा की और मार्ग पर बड़ी संख्या में बड़े व छोटे वाहनों का आवागमन होता है। वहीं सड़क किनारे अतिक्रमण होने के कारण इस चौक में कई बार सड़क दुर्घटनाएं हुई है व आए दिन होती रहती है। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में अतिक्रमणकारियों ने पक्के मकान व दुकानों का निर्माण भी कर लिया है। जिसके चलते ही प्रशासन ने जेसीबी की मदद इस पक्के निर्माण को हटाने की कार्रवाई की गई है।

नोटिस पर लोगों ने स्वयं से निकाला सामान

प्रशासन द्वारा इन अतिक्रमणकारियों नोटिस दिए जाने के बाद लोगों ने अपने-अपने मकानों व दुकानों से सामग्री को निकाल लिया गया है। जिसके चलते ही अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान वाद विवाद की स्थिति भी निर्मित नहीं हुई है। हालांकि अतिक्रमण को लेकर कुछ लोगों के द्वारा नाराजगी जताई गई है, लेकिन प्रशासन को विरोध का सामना नहीं करना पड़ा है। वहीं इस अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान ग्राम पंचायत गर्रा सरपंच वैभव बिसेन, एसडीएम केसी बोपचे, सीएसपी अंजुल अंकेश मिश्रा, लालबर्रा व वारासिवनी थानों का पुलिस बल समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

27 साल अस्थायी सेवा के बाद कर्मचारी को नियमित करने का हाईकोर्ट का आदेश     |     सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को 63 करोड़ के वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र     |     कार्यालय समय में कृषि विभाग पर लटका रहा ताला, किसान हुए परेशान     |     आरिफ अली भाजपा जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बने     |     पानी के लिए मचा घमासान! दो गांवों में मारपीट, पुलिस तक पहुंचा विवाद,महिला घायल     |     करघे की खनक से वैश्विक मंच तक पहुंची भारत की आवाज, रंजीता प्रियदर्शिनी ने साड़ी में बुनी महिला अधिकारों की कहानी     |     रायसेन में एक सप्ताह से जलसंकट, महामाया चौक पर नागरिकों का आमरण अनशन     |     रायसेन में पानी के लिए हाहाकार महिलाओं ने नपा के सामने फोड़े मटके, विदिशा रोड पर लगाया जाम     |     मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज: छात्रों को मिली प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी     |     महामृत्युंजय अनुष्ठान की पूर्णाहुति, असंख्य शिवलिंग निर्माण के साथ  में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811