Let’s travel together.

कोर्ट में पेश हुई एक्ट्रेस नोरा फतेही, 200 करोड़ की ठगी मामले में दर्ज कराया बयान

139

कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्ट्रेस नोरा फतेही दिल्ली पहुंची और पटियाला हाउस कोर्ट में अपना बयान दर्ज करवाया। नोरा फतेही से इस मामले में पुलिस कई बार पूछताछ कर चुकी है। कोर्ट में पेशी के दौरान नोरा के वकील ने कहा कि उनके क्लाएंट ने हमेशा जांच में मदद की है और किसी कॉन्ट्रेक्ट में बंधे होने की मजबूरी के अलावा, हमेशा पूछताछ के लिए उपलब्ध रही हैं। उनके वकील ने कोर्ट से गुजारिश की है कि इस मामले में नोरा का बयान दर्ज कर लिया जाए। इसके बाद नोरा ने मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया। आपको बता दें दिल्ली पुलिस के साथ पूछताछ में नोरा ने इस मामले से जुड़ी कई सारी बातों का खुलासा किया है।

जानिए पूरा मामला

सुकेश चंद्रशेखर केस और 200 करोड़ रुपये की ठगी मामले में बॉलीवुड की कई सारी बड़ी एक्ट्रेस के नाम सामने आए हैं। इनमें नोरा फतेही के अलावा जैकलीन फर्नांडिस का नाम भी शामिल है। इस केस में नोरा को सरकारी गवाह बनाया गया है। इसी को लेकर नोरा ने मजिस्ट्रेट के सामने अपना स्टेटमेंट दर्ज करवाया। इसके बाद इस मामले में जैकलीन की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

सुकेश पर फंसाने का आरोप

मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 के सेक्शन 50(2) और 50(3) के तहत नोरा का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले एक्ट्रेस ने बताया था कि सुकेश ने उन्हें अपने जाल में फंसाने की कोशिश की। नोरा को सुकेश चंद्रशेखर की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस लीना मारिया पॉल ने चेन्नई में एक खास कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए बुलाया था। इस दौरान उनसे रिक्वेस्ट की गई थी कि वे इस फंक्शन के लिए फीस के बजाए गिफ्ट लें। नोरा के मुताबिक उन्हें काफी महेंगे गिफ्ट्स दिए गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811