Let’s travel together.

गुजरात में उत्साह से मना उत्तरायण त्योहार, अमित शाह ने समर्थकों संग छत पर उड़ाई पतंग

152

गुजरात में शनिवार को उत्तरायण उत्सव के मौके पर पतंग उड़ाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने घर की छतों और खुले मैदानों में उमड़ पड़े। केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी अपने परिवार के साथ इस उत्सव में शामिल हुए। इस मौके पर आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भर गया और लोगों ने संगीत सुनते हुए फाफड़ा-जलेबी, उंधियू और चिक्की जैसे व्यंजनों का आनंद लिया। दो साल कोविड-19 महामारी के कारण उत्सव नहीं मनाया गया था, लेकिन इस बार यह उत्सव कोरोना की वजह से प्रभावित नहीं हुआ है।

इस बीच, मांझे से घायल होने या पतंग उड़ाते समय ऊंचाई से गिरने की कई घटनाएं भी सामने आई हैं। पुलिस ने बताया कि मेहसाणा जिले के विसनगर शहर में तीन साल की बच्ची की तथाकथित ‘चीनी’ मांझे से गला कटने से मौत हो गयी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के वेजलपुर इलाके में अपने परिवार, मित्रों तथा पार्टी नेताओं के साथ यह त्योहार मनाया। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ यहां जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। बाद में वह और उनकी पत्नी वेजलपुर की एक आवासीय सोसाइटी गए जहां उन्होंने स्थानीय भाजपा नेताओं और समर्थकों के साथ एक इमारत की छत पर पतंग उड़ायी।

मुख्यमंत्री पटेल दरियापुर इलाके में गए और अपने पुराने दोस्तों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने वहां एक इमारत की छत से पतंग भी उड़ायी। गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी ने अपने गृहनगर सूरत में परिवार और दोस्तों के साथ पतंग उड़ाते हुए यह त्योहार मनाया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शाह, मुख्यमंत्री पटेल और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने लोगों को बधाई दी। मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर गुजराती में कहा, ‘आप सभी को शुभकामनाएं। ईश्वर करें पतंग का यह त्योहार आपके जीवन में खुशी और उत्साह लेकर आए, आप सभी के स्वस्थ रहने की कामना करता हूं।’

शाह ने ट्वीट किया, ‘उत्तरायण के शुभ अवसर पर सभी को शुभकामनाएं। भगवान सूर्य नारायण सभी के जीवन में खुशी, शांति एवं समृद्धि लायें।’ राज्यपाल ने अपने संदेश में मकर संक्रांति- उत्तरायण उत्सव के मौके पर लोगों से ‘आपसी स्नेह, सद्भाव और सहानुभूति’ रखने की अपील की। बहरहाल, 108 आपात प्रबंधन सेवा ने दोपहर तक पतंग उड़ाने के दौरान जख्मी होने की 29 घटनाओं की जानकारी दी, जिसमें से 14 मामले अकेले अहमदाबाद में आए। ऊंचाई से लोगों के गिरने के 73 मामले भी सामने आए। अधिकारियों ने बताया कि सूरत शहर के लिम्बायत इलाके का कल्पेश ठाकोर (18) पतंग के मांझे से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |     बिजली सप्लाई बहाल कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 44 पर चक्काजाम     |     करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811