Let’s travel together.

अतिथि शिक्षक ने पढ़ाई के ग्रुप में छात्राओं को भेजे अश्लील VDO, पुलिस ने मामला दर्ज किया

0 521

मप्र के शाजापुर जिले के पाड़ली हायर सेकेडंरी स्कूल में अतिथि शिक्षक के रूप में पदस्थ एक टीचर ने ऑनलाइन क्लासेस के ग्रुप से दो छात्राओं के मोबाइल नंबर निकालकर दोनों को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजे। छात्राओं ने पूरी घटना परिजनों को बताई। परिजन छात्राओं के साथ बेरछा थाने पर आएं और अतिथि शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

जानकारी के अनुसार जिले के पाड़ली हायर सेकेडंरी स्कूल में अतिथि शिक्षक प्रमोद गोठी पदस्थ हैं। जो विद्याथियों को गणित विषय पढ़ाते हैं। कोरोना की तीसरी लहर के चलते स्कूलों में ऑनलाइन क्लास चल रही है। जिसमें हर कक्षा का एक ग्रुप बनाकर शिक्षक ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं।

अतिथि शिक्षक प्रमोद ने इसी बात का दुरुपयोग किया और ग्रुप में से कक्षा 11वीं की और 12वीं की छात्राओं का प्रायवेट नंबर निकालकर उन्हें पॉर्न वीडियो और मैसेज भेजने शुरू कर दिए। दोनों छात्राओं ने शिक्षक की करतूत परिजनों को बताई। परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

पुलिस के अनुसार दो नाबालिग छात्राओं को अतिथि शिक्षक द्वारा अश्लील मैसेज और वीडियो मोबाइल पर भेजने की शिकायत मिली। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी शिक्षक फरार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेंदुए के कारण भयभीत ग्रामीण,किसान का बकरा ले गया तेंदुआ     |     हाइ टेंशन में हाइटेंशन पर चढ़ा किसान भारतीय न्याय व्यवस्था पर उठा सवाल     |     पुलिसकर्मी बनकर किया डिजिटल फ्राड, बनाए मकान, खरीदे प्लाट, कार     |     जिस घर से विदा होना थी बेटी की डोली, अब उठी अर्थी     |     सुनील सोन्हिया को मालवा संगीत सम्मान से किया सम्मानित     |     फार्च्यून टी एमटी की मनमानी से परेशान किसान चढ़ा हाइटेंशन टावर पर     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही का आरोप, डिलीवरी के लिए आई महिला आधे घंटे तक तड़पती रही     |     अंबाडी-मुस्काबाद के पहाड़ों में पर लगी आग, वन विभाग व ग्रामीणों ने बामुश्किल पाया काबू     |     दो ग्राम पंचायतों को सामुदायिक भवन की सौगात, निर्माण कार्य शुरू     |     कर्मा जयंती पर अंबाडी में निकली भव्य शोभायात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811