Let’s travel together.

शहर में निकली साईं पालकी शोभा यात्रा का धर्म प्रेमियों ने अनेक स्थानों पर किया पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत

0 214

मेरे घर के सामने साईं राम तेरा मंदिर बन जाए…जब खिड़की खोलू तो तेरा दर्शन हो जाए…

सी एल गौर रायसेन

गुरुवार को शहर के बड़ा मंदिर के सामने से नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी, खन्ना परिवार द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी साईं पालकी शोभा यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई जो कि तीपट्टा बाजार, राम जानकी मंदिर, पुराना कोतवाली, भोपाल मार्ग, गंज बाजार श्री हनुमान मंदिर के सामने से होते हुए रामलीला गेट के सामने आई जहां श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पति राम प्रजापति पूर्व नपा अध्यक्ष राजकुमार यादव, लीला सोनी, शंकर लाल चक्रवर्ती, पार्षद कैलाश ठाकुर, अखिलेश सोनी, राहुल परमार, रवि खत्री, लोकनाथ शाहू, राहुल करण, राधेश्याम सराठे, भूपेंद्र कांकेर, सहित अनेक धर्म प्रेमियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

इसके पश्चात शोभा यात्रा का महामाया चौक के सामने पुष्प वर्षा कर धर्म प्रेमियों ने स्वागत किया, सांची मार्ग पर पूर्व नपा अध्यक्ष जमना सेन एवम् उनके समर्थकों ने फूल वर्षा कर स्वागत किया, वहीं शोभायात्रा का स्वागत राजू चतुर्वेदी, माता मंदिर चौराहा, तहसील कार्यालय के सामने समाजसेवी महेश श्रीवास्तव एवं धर्म प्रेमियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया ।

वीआईपी कॉलोनी के सामने सौरभ सोनी शिवम विश्वकर्मा करन पवार बबलू ठाकुर ने स्वागत किया।

साईं पालकी शोभायात्रा सांची मार्ग से होते हुए कलेक्ट्रेट कॉलोनी, पुलिस कॉलोनी 96 क्वार्टर, कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने, गोपालपुर में अनेक धर्म प्रेमियों द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं एक ही परिधान में वस्त्र पहनकर अपने सिर पर कलश रखकर साथ चल रही थी, धर्म प्रेमियों ने शोभायात्रा में शामिल सभी लोगों का उत्साह वर्धन करते हुए जोरदार स्वागत किया।शोभा यात्रा में अनेक गणमान्य व्यक्ति एवम् धर्म प्रेमी मौजूद रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811