Let’s travel together.

जेल खेल प्रतियोगिता का समापन

0 108

 

नितिन गुप्ता देवास

जिला जेल परिसर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित जेल खेल प्रतियोगिता और आनंद महोत्सव के समापन अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति कैदियों द्वारा दी गई। इसके पूर्व कबड्डी का फायनल मुकाबला हुआ। कबड्डी के फायनल मुकाबले के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिदेशक जेल अरविंद कुमार उपस्थित थे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल, एएसपी मनजीतसिंह चावला उपस्थित थे।

अतिथियों के आगमन पर सर्वप्रथम गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने कबड्डी का फायनल मुकाबला देखा। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का सम्मान जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे, जेलर अनिल दुबे सहित कन्नौद के जेलर जे.एस. दुबे, शाजापुर जेल के जे.एम. गौतम ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। स्वागत के पश्चात कैदियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी, जिसे देखकर वहां उपस्थित अतिथि व पुरुष व महिला कैदियों ने तालियां बजाकर सराहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात पुरस्कार वितरण किया गया। अतिथियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो भेंट कर प्रतिभागियों का हौंसला बढ़ाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक जेल अरविंद कुमार ने कहा कि जेल परिसर को देखकर तथा यहां का वातावरण देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा है कि हम जेल परिसर के अंदर हैं। स्कूल तथा अस्पताल या अन्य शासकीय संस्थान जैसी अनुभूति यहां आकर हो रही है। उन्होंने जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे के प्रयासों की खुले दिल से प्रशंसा की। उन्होंने जेल की दीवारों पर चित्रकारी को देखा तथा परिसर में साफ-स्वच्छ वातावरण को लेकर भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी यहां आयोजित कार्यक्रम में मैं यहां आया था। तब भी वातावरण अच्छा था और अब यहां इतना बड़ा बदलाव देखकर प्रसन्नता हो रही है। अपने उद्बोधन में उन्होंने लक्ष्मीलाल सूरजबाई मारू पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा जेलों में एलईडी उपलब्ध कराने के कार्य की भी सराहना की। अपने उद्बोधन के पश्चात अरविंद कुमार ने जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे को आइएसओ सर्टिफिकेट भेंट किया।

कार्यक्रम को श्री खारीवाल ने भी संबोधित किया और कहा कि ट्रस्ट द्वारा जो एलईडी भेंट करने का काम किया गया है, वह सराहनीय है। ट्रस्ट ने उस वर्ग का ध्यान रखा है, जिसका कोई ध्यान नहीं रखता है। उनके बारे में इस तरह की सोच रखना सराहनीय है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। वहीं ट्रस्ट के मनीष मारू द्वारा टेस्ला एलईडी टीवी देवास जेल अधीक्षक सहित अन्य जिला जेल के लिए भी सौंपे गए। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन दिनों से जेल परिसर में अमृत महोत्सव के तहत आनंद महोत्सव मनाया जा रहा था, जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक विवेकसिंह चौहान, नाहर दरवाजा थाना प्रभारी रमेश देथलिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन फार्मासिस्ट डॉक्टर वैशाली भारद्वाज ने किया तथा आभार जेलर अनिल दुबे ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया अपना 108वां स्थापना दिवस, उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल हुए शामिल     |     रीवा रिवर फ्रंट को देश में प्रथम स्थान: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का विभिन्न संगठनों ने किया अभिनंदन और आभार व्यक्त     |     आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा भिण्ड का जिला अस्पताल: उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मांढर में मातर महोत्सव में शामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     IDBI बैंक चरोदा धोखाधड़ी मामला: पीड़ितों को राशि वापसी शुरू, श्रेय को लेकर सियासत तेज     |     दादागिरी पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार     |     60 प्रतिशत कैडर नियुक्ति का लाभ दिलाने की मांग, सहकारी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय मंदिर  में भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव हर्षोल्लास से मनाया     |     हाईवे-18 पर भूसे का खुला खेल, ओवरलोड वाहनों से हादसों का खतरा; जिले में चारे का संकट गहराने की आशंका     |     9 महीने से फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर लावारिस पड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार, जिम्मेदार बेखबर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811