Let’s travel together.

सीईओ ने सिलाई केंद्र पहुंचकर यूनिफॉर्म सिलाई के काम का किया निरीक्षण

0 115

 

– महिला समूह के सदस्यों को सही साइज और गुणवत्तापूर्ण यूनिफार्म बनाने के निर्देश दिए गए

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ीं स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्कूल यूनिफार्म बनाने का काम किया जा रहा है। जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी ने मंगलवार को बदरवास के आजीविका भवन पहुंचकर यहां पर महिला समूहों द्वारा किए जा रहे यूनिफार्म सिलाई कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ने महिला समूह की दीदीयों से बात की और उनके द्वारा की जा रही यूनिफार्म सिलाई का कामकाज देखा। सीईओ ने सिलाई केंद्र पर पहुंचकर यूनिफॉर्म बनाने के काम का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला समूह के सदस्यों को सही साइज और गुणवत्तापूर्ण यूनिफार्म बनाने के निर्देश दिए गए। जिले में इस समय कोलारस, बदरवास सहित अन्य स्थानों पर महिला समूह की सदस्य स्कूल यूनिफार्म की सिलाई का काम कर रही हैं। जिले में प्राथमिक और माध्यमिक छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म बनाने के लिए मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी हुई महिला समूह की स्व- सहायता समूह की महिलाएं यूनिफॉर्म सिलाई के काम में लगी हुई हैं। 211 समूह की महिलाओं से अनुबंध किया गया है जिसमें 5500 महिलाओं को रोजगार मिला है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |     हलाली डैम का जलस्तर 1507 फीट पर पहुंचा, एक फीट और बढ़ा तो खुलेंगे चैनल गेट     |     पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811