Let’s travel together.

जिलाधिकारी अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस

120

फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता से किया जाए निस्तारण-जिलाधिकारी

भूमि विवादों की शिकायतों का राजस्व एवं पुलिस की टीम मौके पर जाकर करें निस्तारण-जिलाधिकारी

रिपोर्ट – प्रवीण कुमार मिश्रा

श्रावस्ती। शासन के मंशानुरूप सभी संबंधित विभागीय अधिकारी कार्यालय में समय से बैठकर जन समस्याओं को सुना जाए, और समय सीमा के अंतर्गत उनका निराकरण कागज के साथ साथ धरातल पर भी सुनिश्चित किया जाए। समस्याओं के निराकरण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, ताकि फरियादियों को बार-बार ब्लॉक तहसील व जनपद मुख्यालय का चक्कर ना लगाना पड़े। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हर फरियादियों की छोटी बड़ी समस्याओं को गम्भीरता से सुना जाए, और प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए। यदि निस्तारण में फर्जीवाड़ा मिला तो निश्चित ही निस्तारण करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।उक्त विचार तहसील जमुनहा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करने के दौरान जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने व्यक्त किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस में आयी शिकायतों को गम्भीरता से उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। भूमि विवादों से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष ढंग से निस्तारण कराएं, इसमें कोई लापरवाही न बरती जाएं। उन्होने सभी लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिया कि सरकारी जमीनों में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न होने पाये इसका ध्यान रखा जाय, यदि किसी भी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण की शिकायत मिली तो सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल/राजस्व निरीक्षक के विरूद्ध कार्यवायी सुनिश्चित की जायेगी।सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विकास खण्ड जमुनहा के अन्तर्गत दर्जिन पुरवा निवासी दिव्यांग शकील अहमद ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उनके द्वारा पेंशन हेतु ऑनलाइन आवेदन साल भर पहले कराया गया था, किन्तु अभी तक पेंशन नही मिल पायी है, इस प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को तत्काल पेंशन प्रकरण में कार्यवाही का निर्देश दिया है।सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस के आयोजन हेतु जिलाधिकारी द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार जनपद में क्रमशः तहसील भिनगा में मुख्य विकास अधिकारी एवं तहसील इकौना में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस का आयोजन कर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया। इस अवसर पर सम्बन्धित तहसीलों के उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं तहसील तथा ब्लाक स्तर के सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस जमुनहा में कुल 65 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से मौके पर ही 07 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस इकौना में 90 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर ही 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील भिनगा में कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर ही 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जमुनहा सौरभ शुक्ला, उपजिलाधिकारी (न्यायिक) पी0के0 राय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 शारदा प्रसाद तिवारी, जिला विकास अधिकारी राम समुझ, परियोजना निदेशक इन्द्रपाल सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एस0के0 हरित, जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल एवं फरियादीगण उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

प्राथमिक सहकारी संस्था सांची में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस     |     एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल     |     रायसेन जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ     |     विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811