वन रेंजर की पत्नी की मौत…रेंजर की हालत गंभीर, लखनऊ में चल रहा इलाज, खाना खाने के बाद बिगड़ी थी दोनों की तबीयत
श्रावस्ती के ककरदरी रेंज में तैनात एक वन रेंजर और उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए जिला भिंनगा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने रेंजर की पत्नी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर हालत में वन रेंजर को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने रेंजर की पत्नी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, भिंनगा डीएफओ कैंप कार्यालय में रेंजर का आवास है। इसमें वह कई सालों से रह रहे हैं। वन रेंजर भाष्कर पांडेय के साथ उनकी पत्नी और एक नौकर और नौकरानी रह रहे थे, जो घर का कामकाज करते थे। रात में रेंजर पति-पत्नी भोजन करने के बाद दूध पीकर सो गए। शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर पति-पत्नी को जिला अस्पताल भिंनगा पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने रेंजर पत्नी को मृत घोषित कर दिया, जबकि पति की हालत काफी नाजुक होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस
पुलिस हर एंगल से जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। इसी के साथ नौकर के भी पैर में कुछ तकलीफ हुई है, जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.