Let’s travel together.

अन्‍ना नगर में सिलिंडर से भड़की आग, तीन झुग्‍गियां जलकर खाक

89

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में स्‍थित अन्‍ना नगर की एक झुग्‍गी में शनिवार सुबह आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग सिलिंडर में गैस रिसाव की वजह से लगी। झुग्‍गी में रह रहे परिवार ने किसी तरह बाहर भागते हुए अपनी जान बचाई। आग तेजी से भड़की और आजू-बाजू की दो झुग्‍गियों को भी चपेट में ले लिया। स्‍थानीय लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर अमले द्वारा चार दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। करीब आधे घंटे की मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस आग की वजह से कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि इस आग की वजह से तीनों झुग्‍गियां और उनमें रखा सामान जलकर खाक हो गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जाँच शिविर आयोजित     |     भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811