Let’s travel together.

मुस्लिम युवक ने उज्जैन की छात्रा से इंस्टाग्राम पर नाम बदलकर की दोस्ती, अहमदाबाद ले जाकर किया दुष्कर्म

92

उज्जैन। शहर निवासी 12वीं की छात्रा से लखनऊ के मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर इंटरनेट मीडिया इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ली। इसके बाद अहमदाबाद ले जाकर दुष्कर्म किया। छात्रा ने फोन पर युवक को बात करते सुना तो पता चला कि वह मुस्लिम है। इस पर वह उज्जैन आई और यहां नीलगंगा थाने में आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करवाया।पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली छात्रा से जावेद गुर्जर नामक युवक ने खुद को हिंदू बताकर दोस्ती कर ली थी। इसके बाद दोनों मैसेज के माध्यम से बात करते थे। जावेद ने बताया था कि वह लखनऊ का रहने वाला है और अहमदाबाद में नौकरी करता है। मई 2022 में छात्रा का परिवार वालों से पढ़ाई को लेकर झगड़ा हो गया था। इस पर उसने जावेद को बताया तो वह उसे लेने उज्जैन आया और अहमदाबाद में किराए के मकान में उसे रखा और वहां दुष्कर्म किया। वहां से वह कुछ दिनों में वह वापस आ गई थी। दिसंबर 2022 में छात्रा के माता-पिता दूसरे युवक से शादी करने के लिए लड़का देख रहे थे। इस पर छात्रा ने जावेद को बताया तो वह उसे लेने के लिए उज्जैन आ गया। यहां से उसे दोबारा अहमदाबाद ले गया, जहां उसने मंगलवार को जावेद को फोन पर बात करते सुना तो पता चला कि वह मुस्लिम है। इस पर उसने जावेद को कहा कि उसे परिवार की याद आ रही है और वह उज्जैन आ गई। यहां आकर उसने स्वजन व हिंदूवादी संगठन के लोगों को घटना की जानकारी दी। इस पर गुरुवार को स्वजन उसे लेकर नीलगंगा थाने पहुंचे और जावेद के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811