इंदौर । जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक के मामले देशभर में बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया इंदौर के स्कीम नंबर 78 में घटी जब एक होटल मालिक की जिम में हार्ट अटैक से मौत हो गई। कोरोना संक्रमण के बाद लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए हैं। इससे जिम जाने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी है। वहीं जिम में हार्ट अटैक आने के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार घटना स्कीम नंबर 78 के गोल्ड्स जिम की है, जहां होटल वृंदावन के मालिक प्रदीप रघुवंशी को अटैक आया। 55 साल के प्रदीप ट्रैडमिल पर वाक करने के दौरान उन्हें अटैक आ गया। उन्हें तुरंत करीब के अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह प्रतिदिन दो घंटे जिम में वाक करते थे। करीबियों के अनुसार कुछ दिनों बाद ही उनके बेटे की शादी होने वाली थी। रघुवंशी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलश विजयवर्गीय के करीबियों में से एक थे।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Prev Post
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.