Let’s travel together.

फोटो निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन के संबंध में प्रेस वार्ता आयोजित

0 102

जिले में जेण्डर रेशो 880.22 से बढ़कर 889.09 हुआ

रायसेन।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 का अंतिम प्रकाशन 05 जनवरी को किया गया। इस संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे द्वारा प्रिंट तथा इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करते हुए जिले में चलाए गए निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने में पत्रकार साथियों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले में 09 नवम्बर से 16 दिसम्बर 2022 तक कुल 58028 फार्म प्राप्त हुए। इनमें 39239 फार्म परिवर्धन के, 8125 फार्म निरसन के तथा संशोधन के 10664 फार्म शामिल हैं। जिले में नवीन मतदाताओं के नाम बढ़े हैं, इनमें भी महिलाओं की संख्या अधिक है। जिले में जेण्डर रेशो में भी वृद्धि हुई है। प्रारूप प्रकाशन के समय जेण्डर रेशो 880.22 था जो बढ़कर 889.09 हो गया है। उन्होंने बताया कि उदयपुरा विधानसभा में जेण्डर रेशो 884.46, भोजपुर विधानसभा में जेण्डर रेशो 898.03, सांची विधानसभा में जेण्डर रेशो 891.48 तथा सिलवानी विधानसभा में जेण्डर रेशो 881.42 है।
कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलओ द्वारा चुनाव पाठशाला का आयोजन कर मतदाता सूची का वाचन करते हुए परिवर्धन,
निरसन एवं संशोधन की जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रारूप प्रकाशन के समय सूची में कुल 914824 मतदाता थे, इनमें 486533 पुरूष मतदाता, 428257 महिला मतदाता एवं 34 अन्य मतदाता शामिल हैं।  विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के पश्चात अंतिम प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या बढ़कर 946892 हो गई है। इनमें 501227 पुरूष मतदाता, 445634 महिला मतदाता और 31 अन्य मतदाता शामिल हैं। प्रेस वार्ता में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मकसूद अहमद सहित प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811